एक युवक और दो युवतियां...ग्वालियर में स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने महिला मैनेजर समेत कई को पकड़ा

हेमंत शर्मा

• 10:47 AM • 07 Sep 2026

Gwalior Spa Center Raid News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत एसटीएल स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा. रेड के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां और महिला मैनेजर पकड़े गए. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर स्पा सेंटर को सील कर दिया है.

ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटर किया सीज
ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटर किया सीज
Google CTA

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार रात पुलिस की संयुक्त टीम ने कम्पू थाना क्षेत्र के गुजरात पुल के पास स्थित 'एसटीएल स्पा सेंटर' पर अचानक दबिश दी. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और भगदड़ की स्थिति बन गई.

Read more!

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, स्पा सेंटर सील

पुलिस की रेड पड़ते ही सेंटर के भीतर अफरातफरी मच गई. मौके से कुछ युवकों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा. जांच के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर से आपत्तिजनक स्थिति में युवक और युवतियां मिले. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की और स्पा सेंटर को तुरंत सील कर दिया. इस कार्रवाई में स्पा सेंटर की महिला मैनेजर रागिनी यादव को हिरासत में लिया गया है.

यह पढ़ें: प्रेमी की बात मानकर किन्नर ने करवाया लिंग परिवर्तन, फिर गंवा दिया सबकुछ, जानें क्या है पूरा मामला

'ऑपरेशन क्लीन' के तहत हुई कार्रवाई, 8 महीने से जारी था खेल

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं. इन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन क्लीन' शुरू किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह स्पा सेंटर पिछले 8 महीनों से संचालित हो रहा था और लाइसेंस की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था.

ग्राहकों से वसूले जा रहे थे 1500 से 3000 रुपये

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को बुलाकर कथित तौर पर देह व्यापार कराया जा रहा था. इसके लिए ग्राहकों से 1500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक वसूले जाते थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पकड़ी गई युवतियों और महिला मैनेजर से पूछताछ की जा रही है कि वे इस नेटवर्क से कैसे जुड़ीं. पुलिस का कहना है कि अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीआईटीए) के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लव मैरिज के 1.5 साल बाद शिवानी का बिस्तर पर मिला शव, आखिर रात 2 बजे पति-पत्नी के बीच क्या हुआ?