आगरा: 2 साल का प्यार, लिंग परिवर्तन और शादी का वादा... प्रेमी की शर्त मानकर किन्नर ने कराया जेंडर चेंज, फिर गंवा दिया सबकुछ
Agra Kinnar News: उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर को प्यार में शादी का झांसा देकर लिंग परिवर्तन कराने और 2 साल तक शारीरिक व आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी त्रिवेंद्र सिंह ने 4 लाख रुपये और बुलेट बाइक ऐंठने के बाद धोखा दिया. पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

आगरा में ट्रांसजेंडर से धोखा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से प्यार, जेंडर चेंज, शादी के झांसे और धोखाधड़ी का बेहद अजीब और खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने एक शादीशुदा शख्स और उसकी पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपी शख्स ने किन्नर को अपने प्रेम जाल में फंसाया, शादी का वादा कर 2 साल तक उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण किया और यहां तक कि उससे लिंग परिवर्तन भी करवा लिया. इसके बाद जब सच्चाई सामने आई तो पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई.
