Indore MBA Student Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए (MBA) छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में हर दिन रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोपी पीयूष, जिसने अपनी ही दोस्त की जान ले ली, अब पुलिस की गिरफ्त में है. जांच के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीयूष किसी भी तरह की मानसिक बीमारी (साइको) से ग्रस्त नहीं है, बल्कि वह एक शातिर अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है.
ADVERTISEMENT
शव के साथ की हैवानियत
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि 10 फरवरी को पीयूष ने छात्रा को अपने किराए के कमरे पर बुलाया था. विवाद के बाद उसने छात्रा की हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद पीयूष ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. उसने मृतका के शव के पास बैठकर शराब पी और उसके फोन से ही आपत्तिजनक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर किए ताकि मरने के बाद भी उसे बदनाम किया जा सके.
पिता ने शक्ल देखने से किया इनकार
इस घटना से आरोपी पीयूष का परिवार भी सदमे में है. मंदसौर में रहने वाले उसके पिता ने कैमरे के सामने आकर अपने बेटे को 'दरिंदा' करार दिया. उन्होंने बताया कि उन्हें जनवरी में दोनों के संबंधों का आभास हुआ था और उन्होंने पीयूष को समझाने की कोशिश भी की थी. पिता ने साफ कहा, "मुझे उसकी शक्ल भी नहीं देखनी, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए."
मुंबई भाग गया था आरोपी
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र के पनवेल और फिर मुंबई भाग गया था. 13 फरवरी को जब पड़ोसियों को कमरे से बदबू आई, तब पुलिस को सूचना दी गई और मामले का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस के मुताबिक, पीयूष को शक था कि छात्रा के संबंध किसी और से भी हैं, इसी शक के चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस की कार्रवाई
मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीन रिक्रिएशन किया जा चुका है और फॉरेंसिक जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) का इंतजार है, जिससे और भी कई राज खुल सकते हैं. पुलिस का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द चार्जशीट पेश कर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाए.
ये भी पढ़ें: पति के दोस्त के प्यार में पागल हुई पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी उसकी हत्या, फिर ऐसे खुला राज
ADVERTISEMENT

