कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम शिवराज? पत्नी साधना सिंह ज्यादा दौलतमंद, हलफनामे में हुआ खुलासा

रवीशपाल सिंह

31 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 31 2023 2:54 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के मद्देनजर सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj Singh Chauhan) ने नामांकन के आखिरी दिन बुधनी से पर्चा भरा. इस दौरान सीएम शिवराज की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है, जिसमें सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह की सम्पत्ति की जानकारी दी गई है. हलफनामे के […]

How much property CM Shivraj Singh have,Madhya Pradesh assembly Election, mp vidhansabha chunav news, mp news
How much property CM Shivraj Singh have,Madhya Pradesh assembly Election, mp vidhansabha chunav news, mp news
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के मद्देनजर सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj Singh Chauhan) ने नामांकन के आखिरी दिन बुधनी से पर्चा भरा. इस दौरान सीएम शिवराज की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है, जिसमें सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह की सम्पत्ति की जानकारी दी गई है. हलफनामे के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान के पास 1 करोड़ 10 लाख कैश है, तो वहीं उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 15 लाख नगद है. मुख्यमंत्री ने एमए फिलॉसफी तक की पढ़ाई की है. उन पर कोई अपराध कायम नहीं है. हालांकि उनके पास रिवाल्वर है.

Read more!

शिवराज के पास 3,21,80,282 रूपये की कुल सम्पत्ति है, जबकि पत्नी साधना सिंह के पास 5,41,14,644 रुपए की कुल संपत्ति है. शिवराज के 3 बैंक खातों में कुल 92,79,104 रुपये जमा है. वहीं पत्नी साधना सिंह के 4 बैंक खातों में 71,87,544 रूपये जमा है.

ये भी पढ़ें: BJP की सरकार बनी तो कौन होगा MP का अगला मुख्यमंत्री? शिवराज के जवाब ने चौंकाया

सीएम के पास कोई वाहन तक नहीं

हलफनामे के मुताबिक शिवराज के पास खुद का कोई वाहन नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास साल 2000 मॉडल की एक एम्बेसडर कार है. शिवराज के पास 96 ग्राम सोना और गहने हैं, जिनका मूल्य 6 लाख रुपये है. जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह के पास 535 ग्राम सोना और गहने हैं, जिनका मूल्य 34 लाख रुपए है. शिवराज के पास एक लायसेंसी रिवॉल्वर है.

इतनी करोड़ की है अचल संपत्ति

सीएम शिवराज के पास कुल 2 करोड़ 10 लाख मूल्य की अचल संपत्ति (ज़मीन/बिल्डिंग) है, जबकि पत्नी साधना सिंह के पास 4 करोड़ 32 लाख की अचल संपत्ति है. शिवराज के पास 1,59,35,000 रुपए की कृषि भूमि है, जबकि उनकी पत्नी के पास 3,30,00,000 रुपए की कृषि भूमि है. शिवराज के पास विदिशा और जैत गांव में कुल 3 रिहायशी सम्पत्तियां हैं, जिनकी कीमत 51,25,000 रुपए है. सीएम शिवराज की पांच साल में चल संपत्ति एवं नगदी बढ़ी, लेकिन अंचल संपत्ति में कमी आई है. वहीं सीएम की पत्नी साधना सिंह की चल-अचल संपत्ति के साथ नकदी, गहने भी बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें: क्या बुधनी में रिकॉर्ड बनाएंगे पांव-पांव वाले भैया शिवराज, कितनी बड़ी चुनौती बनेंगे बाबा-विक्रम?

इतनी है देनदारियां

शिवराज पर कुल 2 लाख 14 हज़ार रुपए की देनदारी है, जबकि पत्नी साधना सिंह पर 66,58,251 रुपए की देनदारी है. मुख्यमंत्री की वर्ष 2018 में देनदारी कुल 63.18 लाख रूपए की थी, जो कि वर्ष 2023 में घटकर 2,14000 की रह गई है.

2018 से कितना अंतर

मुख्यमंत्री ने 2018 के चुनाव में अपनी कुल चल संपत्ति 43,20,274 रूपए की बताई थी, जो कि वर्ष 2023 में बढ़कर 1,11,20,282 हो गई है. इसी तरह उनके पास 2018 में कैश राशि कुल 45 हजार रूपए थी, जो कि 2023 में बढ़कर 1,15000 हो गई है. 2018 में उनके बैंक खातों में 20,26,874 रूपए जमा थे, जो कि 2023 में बढ़कर 92,79,104 रूपए हो गए हैं.

सोने के गहने 2018 में 96 ग्राम थे, जो कि 2023 में भी इतने ही हैं. मुख्यमंत्री की 2018 में अचल संपत्ति जमीन, बिल्डिंग सहित अन्य 2.83 करोड़ की थी, जो कि वर्ष 2023 में घटकर 2.10 करोड़ की रह गई है. शिवराज सिंह चौहान की कुल संपत्ति की बात करें तो वर्ष 2018 के चुनाव के समय उनके पास कुल संपत्ति 3.26 करोड़ थी, जो कि वर्ष 2023 में घटकर 3.21 करोड़ की हो गई है.

ये भी पढ़ें: MP Election: नामांकन का आखिरी दिन, कुलदेवी की पूजा कर पर्चा भरने पहुंचे CM शिवराज