हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 (Hurun India Rich List 2026) की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है. इस सूची ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर मध्य भारत में व्यापार और संपत्ति का सबसे बड़ा केंद्र है. हुरुन की इस सूची में मध्य प्रदेश के करीब एक दर्जन उद्योगपतियों ने अपनी जगह बनाई है जिनमें इंदौर के कारोबारियों का दबदबा देखने को मिला है.
ADVERTISEMENT
लगातार 5वें साल टॉप पर विनोद अग्रवाल
इंदौर के प्रमुख कोयला कारोबारी विनोद कुमार अग्रवाल लगातार पांचवें वर्ष मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं.
- कुल संपत्ति: 10,200 करोड़
- देश में रैंकिंग: 365वां स्थान
- संपत्ति में उछाल: साल 2024 में उनकी संपत्ति 7,100 करोड़ रुपये थी जो 2025 में बढ़कर 9,500 करोड़ रुपये हुई और 2026 में इसमें 700 करोड़ रुपये का बड़ा उछाल आया.
विनोद अग्रवाल का मुख्य बिजनेस कोल (कोयला) सेक्टर का है और वे अन्य कई क्षेत्रों में भी अपना कारोबार फैला रहे हैं.
इंदौर vs भोपाल: किसका पलड़ा भारी?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में मध्य प्रदेश के कुल 11 उद्योगपतियों (लगभग एक दर्जन) को जगह मिली है, जिसमें इंदौर के उद्योगपतियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है:
- इंदौर: 6 उद्योगपति शामिल हैं.
- भोपाल: 5 उद्योगपति शामिल हैं.
राज्य के अन्य प्रमुख कारोबारी
राज्य के अन्य प्रमुख कारोबारियों की बात करें तो उजास एनर्जी के अनुराग मुंदड़ा ₹4,800 करोड़ की संपत्ति (पिछली बार ₹3,410 करोड़) के साथ मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, वहीं दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी भोपाल के सबसे अमीर कारोबारी हैं; हालांकि राज्य स्तर पर वे चौथे स्थान पर खिसक गए हैं और उनकी संपत्ति इस बार घटकर ₹3,500 करोड़ दर्ज की गई है.
देश की स्थिति: अडानी ने अंबानी को पीछे छोड़ा
23 सितंबर को जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है:
- गौतम अडानी परिवार: 13% की बढ़ोतरी के साथ ₹9.23 लाख करोड़ की संपत्ति बनाकर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
- मुकेश अंबानी परिवार: संपत्ति में 10% की गिरावट के साथ ₹8.63 लाख करोड़ पर खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
महिलाओं की भागीदारी: इस सूची में 131 महिलाएं शामिल हैं. एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा ₹2.79 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भी दौड़ेंगी अब सरकारी बसें, सीएम मोहन यादव देंगे 351 नई बसों की सौगात
ADVERTISEMENT


