शादी के 10 दिन बाद हनीमून पर गए इंदौर के राजा की शिलांग में मिली लाश, पत्नी भी लापता!

न्यूज तक

• 05:12 PM • 05 Jun 2025

Indore Couple Missing in Meghalaya: हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता है. इस मामले में परिवार गहन जांच की मांग कर रहा है.

Indore Couple Missing in Meghalaya
राजा और सोनम की शादी 11 मई को ही हुई थी. (फोटो : इंडिया टुडे )
Google CTA

Indore Couple Missing in Meghalaya: मध्य प्रदेश के इंदौर में कैट रोड पर बुधवार का दिन उस समय गम और शोक से भरा गया जब राजा रघुवंशी का शव यहां पंहुचा. राजा की बॉडी को उनके भाई विपिन रघुवंशी शिलांग से इंदौर लेकर आए थे. इस दौरान जैसे ही शव घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया.

Read more!

राजा का शव देखते ही उनके माता-पिता बेसुध हो गए. वहीं परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. पूरे मोहल्ले में गम का मौहाल पसरा रहा. बुधवार को ही राजा रघुवंशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने उन्हें मुखाग्नि दी.

शादी के 10 दिन बाद हुए लापता 

आपको बता दें कि राजा की शादी 11 मई के दिन सोनम रघुवंशी से हुई थी. इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मानाने के लिए मेघालय के शिलांग गए थे. लेकिन उनकी ये नई शुरुआत कुछ ही दिन बाद त्रासदी में बदल गई. यहां पहुंचने के कुछ दिन बाद परिवार से उनका संपर्क टूट गया और दोनों लापता हो गए थे. 

पुलिस को मिली सड़ी-गली बाॅडी

इसके बाद उनकी तलाश में राजा और सोनम के भाई विपिन और गोविंद शिलांग पहुंच गए. उन्होंने ईस्ट सोहरा पुलिस स्टेशन में दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई. 'आज तक' की रिपोर्ट के अनुसार, 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान खाई में एक अज्ञात शव मिला, जो शव सड़-गल चुका था. लेकिन शव के दाहिने हाथ पर एक टैटू बना था. इसके जरिए विपिन ने शव की पहचान अपने भाई ‘राजा’ के रूप में की.

पत्नी सोनम अब भी लापता

इस घटना का सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि राजा की पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. शिलांग पुलिस को अभी तक उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम सुरक्षित है या फिर वो भी किसी बड़ी साजिश की शिकार हो चुकी हैं?

परिवार ने की न्याय की मांग

राजा के पिता और  परिवारजनों ने प्रशासन और सरकार से इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है. उनका कहना है कि उन्होंने न सिर्फ बेटे को खोया है, बल्कि बहू का भी कोई पता नहीं है. उन्हें न्याय चाहिए.

पूरे मोहल्ले में शोक की लहर

राजा रघुवंशी की मौत का पता चलने के बाद से पूरा मोहल्ला सदमे में है. बता दें कुछ दिन पहले जहां घोड़ी पर बैठकर राजा ने नई जिंदगी की शुरुआत की थी. आज उनकी अंतिम यात्रा उसी मोहल्ले से निकली गई. लोगों के लिए ये सब यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि 

आपको बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि राजा की हत्या की गई थी. मेघालय पुलिस के एसपी विवेक सियेम ने इस मामले में कहा कि “यह स्पष्ट हत्या का मामला है. लाश को जिस तरह खाई में ठिकाने लगाया गया, वह सबूत मिटाने की कोशिश दर्शाता है. हम हत्या, आपराधिक साजिश, और सबूत नष्ट करने की धाराओं में केस दर्ज कर मकसद की जांच कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ईको पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, शादी से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत