इंदौर में हनीट्रैप में फंसे वकील साहब, मामला खुला तो 2 शादी और साजिश की पूरी कहानी पता चली

इंदौर में एक महिला ने तलाक के केस के बहाने वकील को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों की फिरौती मांगी. इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों को फांसने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार. पढ़ें बाणगंगा थाने का पूरा मामला.

NewsTak
इंदौर में हनीट्रैप का कामला सामने आया.

आशुतोष शुक्ला

follow google news

प्यार… भरोसा… और फिर एक जाल..ये कहानी एक ऐसे हनी ट्रैप की, जिसमें शिकार को पता भी नहीं चलता कि वह कब फंस चुका है..लेकिन जब तक शिकार को पता चलता है...वो या तो बर्बाद हो गया होता है या फिर पुलिस की शरण में होता है. इंदौर में भी ऐसा ही हुआ. यहां भी एक लड़की के झांसे में एक वकील साहब ऐसे फंसे कि उनका सारा कानूनी ज्ञान लड़की की खूबसूरती में लापता हो गया. क्या है ये पूरा मामला और वकील साहब कैसे इस लड़की की चंगुल में फंसे हम आपको विस्तार से बताते हैं.  

Read more!

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है. महिला अपने पूर्व पति से तलाक विवाद को लेकर वकील के पास पहुंची थी. उसने कहा कि उसे कानूनी मदद चाहिए. वकील ने केस की जानकारी ली और बातचीत शुरू हुई. इसी दौरान महिला ने अपने वर्तमान पति और उसके दोस्तों को भी बातचीत में शामिल किया. कुछ समय बाद महिला और उसके साथियों ने वकील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. 

आरोप है कि महिला ने फोन पर झूठे वीडियो बनाने की बात कही और फिर उसी के नाम पर ब्लैकमेल करने लगी. महिला और उसके साथी वकील से लाखों रुपये मांगने लगे. वकील ने जब लगातार दबाव और धमकियों का सामना किया तो पुलिस की शरण में पहुंच गए. वकील की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पहले से दो शादियां कर चुकी हैं और उसपर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं. 

इंस्टा पर रील बनाकर करती थी लोगों से कॉन्टैक्ट 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी. वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों से संपर्क करती थी और उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती थी. पुलिस को शक है कि इसी तरह वह अन्य लोगों को भी निशाना बना सकती थी. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है. वहीं उसके दो फरार साथियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए होने वाले हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के खतरे को उजागर किया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

महिला वीडियो वायरल करने की दे रही थी धमकी

आरोप है कि महिला ने वकील को झूठे आरोपों में फंसाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बदले उससे लाखों रुपये की मांग की गई. जब वकील ने पैसे देने से मना किया तो धमकियां और दबाव बढ़ा दिया गया. लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वकील ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से संपर्क किया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और सबूतों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल महिला के फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

उज्जैन: थाने में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पहुंची एएसपी ऑफिस; देखें वायरल वीडियो
 

    follow google news