उज्जैन: थाने में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पहुंची एएसपी ऑफिस; देखें वायरल वीडियो

Ujjain viral video: उज्जैन में प्रेम संबंध और शादी के वादे को लेकर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर एएसपी कार्यालय तक ले गई. 5 साल के रिश्ते, लिव-इन रिलेशनशिप, शादी से इनकार और पुलिस जांच से जुड़ा यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. जानिए उज्जैन की इस घटना की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Ujjain viral video
Ujjain viral video
google news

प्यार, धोखा और फिर सरेआम इंसाफ की मांग, कुछ ऐसा ही नजारा उज्जैन की सड़कों पर देखने को मिला. एक युवती ने अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए जो रास्ता चुना, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. 5 साल के लंबे रिश्ते और शादी के वादे के टूटने से आहत युवती ने प्रेमी का कॉलर पकड़ा और उसे घसीटते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के दफ्तर तक ले गई. इस दौरान युवक अपना मुंह छिपाता नजर आया, जबकि युवती दहाड़ती रही. यह घटना न केवल एक व्यक्तिगत विवाद है, बल्कि लिव-इन रिश्तों और शादी के नाम पर होने वाले शोषण की परतों को भी खोलती है.