Indore Hotel Death Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित तिलक नगर इलाके के 'होटल एलेक्स' में एक दर्दनाक और बेहद रहस्यमयी घटना सामने आई है. यहां के कमरा नंबर 101 में दाखिल हुई 14 साल की शादीशुदा सोनीला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी. कमरे में जाने के करीब 40 मिनट बाद सोनीला की लाश बाहर निकाली गई. इस पूरी घटना के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
कमरा नंबर 101 और 40 मिनट का रहस्य
जानकारी के मुताबिक, सोनीला शर्मा पहले होटल पहुंची थीं और कमरा नंबर 101 में गई थीं. इसके लगभग 1 घंटे बाद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल भी उसी कमरे में पहुंचे. लेकिन महज 40 मिनट बाद होटल के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा कुछ और ही मंजर बयां कर रहा था. सीसीटीवी फुटेज में होटल के बाहर एक सफेद रंग की कार दिखाई देती है, जिसके पास लगभग 5 युवक मौजूद थे. फुटेज में दो युवक सोनीला के बेसुध शरीर को कार में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दीपक कार के पास खड़ा होकर होटल कर्मचारी को साथ चलने का इशारा कर रहा था.
यह भी पढ़ें: सालों का प्यार, धूमधाम से शादी और फिर 25 दिन बाद पानी की टंकी में मिली वंदना, आखिर वहां कैसे पहुंची?
अस्पताल में परिजनों से बहस और आरोपी दीपक फरार
सोनीला को आनन-फानन में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दीपक ने ही सोनीला के परिजनों को फोन करके घटना की सूचना दी थी. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो दीपक की उनसे कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह वहां से गायब हो गया. सोनीला के पति संजय, जो पिछले एक साल से ब्यावरा में रह रहे थे, अस्पताल पहुंचे और पत्नी का शव देखकर भावुक हो गए. परिजनों ने शव का ब्यावरा ले जाकर अंतिम संस्कार किया.
पोस्टमार्टम में फंदे का एंगल आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, दीपक सोनीला के परिवार को पहले से जानता था और उसके परिवार से सामाजिक संबंध थे. शुरुआती बातचीत और पोस्टमार्टम चर्चा में डॉक्टरों ने फंदे का एंगल भी सामने रखा है, हालांकि मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फरार कारोबारी दीपक की कॉल डिटेल्स खंगालने के साथ-साथ मामले की गहन जांच में जुट गई है.
इनपुट:धर्मेंद्र कुमार शर्मा
ADVERTISEMENT


