सालों का प्यार, धूमधाम से शादी और फिर 25 दिन बाद पानी की टंकी में मिली वंदना, आखिर वहां कैसे पहुंची?
Vandana Upendra Indore Case: इंदौर के राऊ क्षेत्र में लव मैरिज के महज 25 दिन बाद 26 वर्षीय नई नवेली दुल्हन वंदना की लाश घर के बाहर बने पानी के हौज में मिली. मृतका के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने आरोपी पति उपेंद्र और जेठानी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

लव मैरिज के महज 25 दिन बाद खौफनाक अंत
Indore Vandana Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के राऊ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सालों के प्यार के बाद पूरे अरमानों के साथ लव मैरिज करने वाली 26 वर्षीय वंदना कुशवाहा की शादी के महज 25 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 3 सितंबर की शाम वंदना का शव उसके घर के बाहर बने पानी के हौज (टंकी) में तैरता हुआ मिला.
