रेड सिग्नल पर अचानक बीच सड़क पर बीच लेट गई युवती, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस... आखिर कौन है ये युवती?

Shreya Kalra Reel Controversy: इंदौर के विजयनगर स्थित चौराहे पर रेड सिग्नल के दौरान इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर फोटोशूट करवाती नजर आईं. वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बीएनएसएस की धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की बात कही है.

इंदौर के पौश इलाके में रेड सिग्नल पर जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी लड़की
इंदौर के पौश इलाके में रेड सिग्नल पर जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी लड़की
Google CTA

Prakriti Gaur Reel Controversy:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने का भूत एक बार फिर ट्रैफिक सुरक्षा नियमों पर भारी पड़ता नजर आया है. शहर के पॉश इलाके विजयनगर और लेंटर्न चौराहे के पास रेड सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों के बीचों-बीच एक युवती जेब्रा क्रॉसिंग पर लेट गई और बेफिक्र होकर फोटोशूट कराने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया और ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे.

Read more!

8 हजार फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर का ड्रामा

जानकारी के मुताबिक, रेड सिग्नल होते ही जहां गाड़ियां रुकती हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर लगभग 8 हजार फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर सड़क के बीचों-बीच पहुंचकर जेब्रा क्रॉसिंग पर लेट गईं. सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहीं और वह कैमरे के सामने लगातार पोज़ देती रहीं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस हरकत को ट्रैफिक सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक बताते हुए आपत्ति जताई.

इंदौर पुलिस ने लिया संज्ञान, दर्ज होगी FIR

मामला तूल पकड़ते ही इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के जरिए वीडियो को चिन्हित कर जांच में ले लिया गया है.

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि धारा 163 बीएनएसएस (BNSS) के तहत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा सोशल मीडिया रेगुलेशन के लिए जारी प्रिवेंटिव ऑर्डर लागू है. इस तरह ट्रैफिक में बाधा पहुंचाकर, अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालकर रील बनाने वालों के खिलाफ धारा 223 बीएनएस (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई व एफआईआर दर्ज की जाएगी.

2021 में श्रेया कालरा ने भी किया था ऐसा ही ड्रामा

इंदौर में रील के चक्कर में सड़क पर तमाशा करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. साल 2021 में भी श्रेया कालरा नाम की डिजिटल क्रिएटर ने इसी विजयनगर चौराहे पर रेड सिग्नल के दौरान डांस करके भारी बखेड़ा खड़ा किया था. उस समय भी विजयनगर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मामला दर्ज किया था. हालांकि, इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं और वायरल होने की होड़ में नियमों को धत्ता बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं CSP नेहा पच्चीसिया? कटनी से गुना तक विवादों से रहा पुराना नाता, जानें कब-कब उठे उन पर सवाल?