गाली-गलौज, झूमाझपटी और लात-घूंसे... इंदौर में नशे में धुत लड़कियों ने बीच चौराहे पर किया जोरदार हंगामा, वीडियो वायरल

Indore Girls Fight Video: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एलआईजी चौराहे पर देर रात शराब के नशे में धुत युवतियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. बीच सड़क पर हुई गाली-गलौज और लात-घूंसों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है.

इंदौर में नशे में धुत युवतियों के बीच जमकर हुई मारपीट.
इंदौर में नशे में धुत युवतियों के बीच जमकर हुई मारपीट (सांकेतिक फोटो)
Google CTA

Indore Girls Brawl Video: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर से एक बार फिर देर रात के ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शहर के एलआईजी चौराहे पर शराब के नशे में धुत युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह मामला गाली-गलौज और लात-घूंसों में बदल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर के नाइट कल्चर और पब-क्लब की व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

Read more!

बीच सड़क पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

जानकारी के मुताबिक, घटना इंदौर के एलआईजी चौराहे और एबी रोड के आसपास की बताई जा रही है. देर रात पब या क्लब से निकलने के बाद कुछ युवतियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. कुछ ही देर में बात इतनी बिगड़ गई कि युवतियों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी. नशे की हालत में युवतियां बीच सड़क पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती और गाली-गलौज करती नजर आईं.

राहगीरों ने बनाया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर पुलिस हरकत में आ गई है. हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने जाकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के वेरिफिकेशन और सोशल मीडिया टीम की मदद से घटना की सटीक जगह और मारपीट करने वाली युवतियों की पहचान की जा रही है. पहचान होते ही वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इंदौर के पब और नाइट कल्चर पर उठे सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब इंदौर से इस तरह की तस्वीरें सामने आई हों. इससे पहले भी पब्स और क्लब्स के बाहर देर रात नशे की हालत में युवाओं और युवतियों के बीच मारपीट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. इंदौर के नागरिक समाज और स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में देर रात तक चलने वाले पब और नाइट लाइफ कल्चर की वजह से माहौल खराब हो रहा है, जिस पर पुलिस और प्रशासन को सख्त नियम बनाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: जबलपुर: मुस्कान ने मैनेजर से पवन के बारे में ऐसा क्या कहा कि उसने कर दी हत्या? जानें रेस्टोरेंट के अंदर हुए इस कांड की पूरी कहानी