इंदौर मर्डर केस: गर्लफ्रेंड को न्यूड कर उसकी जान लेने वाले कातिल पीयूष के घर पहुंचा 'एमपी तक', पड़ोसियों ने खोले वो राज जो किसी को नहीं पता!

अजय बाड़ोलिया

18 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 19 2026 11:28 AM)

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष धामनोदिया के मंदसौर स्थित घर पर सन्नाटा पसरा है और परिवार फरार है. पड़ोसियों के अनुसार, एक शांत और धार्मिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पीयूष के इस खौफनाक कदम और उसके बेखौफ बयानों ने सबको दहशत में डाल दिया है.

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
Google CTA

इंदौर में अपनी प्रेमिका (MBA छात्रा) की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पीयूष धामनोदिया के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. घटना के बाद से ही आरोपी का परिवार और उसका घर चर्चा का विषय बना हुआ है. हमारी सहयोगी टीम जब मंदसौर के कालाखेत स्थित पीयूष के घर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा मिला और घर पर पिछले पांच दिनों से ताला लटका हुआ है. 

Read more!

धार्मिक परिवार और सामान्य व्यवहार

मंदसौर के कालाखेत का यह इलाका एक कमर्शियल मार्केट है, जहाँ पीयूष का परिवार पिछले 4-5 सालों से रह रहा है. पड़ोसियों का कहना है कि पीयूष का परिवार काफी धार्मिक प्रवृत्ति का है और उसके माता-पिता बहुत अच्छे स्वभाव के हैं. एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने पीयूष को आखिरी बार दिवाली और मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते हुए देखा था. पड़ोसियों के मुताबिक, पीयूष बहुत कम बोलता था और उसके व्यवहार में कभी ऐसा कुछ नहीं दिखा जिससे लगे कि वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है. 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का बेखौफ अंदाज

पीयूष इंदौर में हत्या करने के बाद फरार हो गया था जिसे बाद में मुंबई से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस और मीडिया के सामने उसके बयान ने सबको हैरान कर दिया है. जब उससे घटना के बारे में पूछा गया, तो उसने बेहद लापरवाही से कहा, "जाने दो क्या फर्क पड़ता है, जो हो गया सो हो गया." आरोपी के इस ठंडे और बेखौफ अंदाज से इलाके के लोग भी दहशत में हैं.

फिलहाल, पीयूष के माता-पिता इंदौर में हैं और घर बंद है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक शांत दिखने वाले युवक ने इस खौफनाक कदम को क्यों उठाया.

ये भी पढ़ें: इंदौर: MBA छात्रा को न्यूड कर उसकी जान लेने वाले पीयूष के तेवर देख खौल उठेगा खून, हंसता हुआ बोला- सबको कारण बताउंगा...अच्छे से