इंदौर में अपनी गर्लफ्रेंड को न्यूड कर जान लेने वाले पीयूष के पड़ोसियों ने कर दिए चौंकाने वाले खुलासे

आकांक्षा ठाकुर

• 12:49 PM • 20 Feb 2026

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर में MBA छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी पीयूष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पड़ोसियों ने बताया कि वह सामान्य और मिलनसार स्वभाव का था. जांच में खुलासा हुआ कि 10 फरवरी को उसने गिफ्ट के बहाने गर्लफ्रेंड को कमरे पर बुलाया और विवाद के बाद हत्या कर दी.जानिए पूरी वारदात और पड़ोसियों के खुलासे.

Indore murder case update
कातिल बॉयफ्रेंड पीयूष के पड़ोसियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Google CTA

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए (MBA) छात्रा की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पीयूष के बारे में अब उसके पड़ोसियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिस पीयूष पर अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप है, वह पड़ोसियों के लिए एक बेहद सामान्य और मिलनसार लड़का था. इस खुलासे ने सभी को सन्न कर दिया है कि एक सामान्य दिखने वाले लड़के के दिमाग में इतना खतरनाक मंसूबा कैसे चल रहा था.

Read more!

'कभी नहीं सोचा था कि वह कातिल निकलेगा'

पीयूष के बगल में रहने वाले मुन्नालाल ने बताया कि पीयूष का व्यवहार सबके साथ बहुत अच्छा था. वह बच्चों के साथ खेलता था और बड़े ही प्रेम भाव से सबसे बात करता था. मुन्नालाल के मुताबिक, उन्होंने कभी भी पीयूष के कमरे से झगड़े या चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी. यहां तक कि जिस दिन (10 फरवरी) हत्या हुई, उस दिन भी कमरे से चूं तक की आवाज बाहर नहीं आई थी.

गिफ्ट के बहाने बुलाया और ले ली जान

जांच में सामने आया है कि 10 फरवरी को पीयूष अपनी गर्लफ्रेंड खुशबू (एमबीए छात्रा) को गिफ्ट देने के बहाने अपने कमरे पर लेकर आया था. वहां उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन जब छात्रा ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर इनकार किया, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर पीयूष ने उसकी हत्या कर दी.

शव के पास बैठकर पी शराब, सोशल मीडिया पर भेजे आपत्तिजनक वीडियो

हत्या के बाद पीयूष की क्रूरता की हदें पार हो गईं. आरोपी ने गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद उसके शव के पास बैठकर शराब पी. इतना ही नहीं, उसने मृतका के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कई वॉट्सऐप (WhatsApp) ग्रुप पर भी भेज दिए. वारदात को अंजाम देकर वह मुंबई फरार हो गया. तीन दिन बाद, यानी 13 फरवरी को जब कमरे से बदबू आने लगी, तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ.

रिपोर्टर को धमकी और जेल यात्रा

पुलिस ने आरोपी पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा, बल्कि उसने कैमरे के सामने मीडियाकर्मियों को धमकाने की कोशिश भी की. फिलहाल, कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद आरोपी पीयूष को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने और हर एंगल से जांच करने में लगी है. हालांकि यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि अपराधी अक्सर हमारे बीच एक सामान्य चेहरे के साथ छिपे हो सकते हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, MBA छात्रा की मौत मामले में किलर बॉयफ्रेंड ने पुलिस को क्या-क्या बताया