इंदौर मर्डर केस: MBA छात्रा के हाथ-पांव बांधे, न्यूड करके दरिंदगी की फिर ले ली जान...आरोपी की जुबानी उसकी हरकतें सुन जांच अधिकारी भी रो पड़ीं

Indore Murder Case: इंदौर में MBA छात्रा के साथ पहले जबरन संबंध बनाया फिर हत्या कर डेड बॉडी के साथ बनाए रिलेशन, सेक्सवर्धक दवाएं...बीयर और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने से लेकर तंत्र-मंत्र की क्या है पूरी कहानी? 

Indore MBA student murder case
Indore MBA student murder case update

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

मध्य प्रदेश के इंदौर में 25 वर्षीय MBA छात्रा का न्यूड शव मिलने के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं. MP Tak से खास बातचीत में जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने ऐसा जघन्य अपराध किया है कि उन्होंने अपने कॅरियर में आज तक ऐसा नहीं देखा था. आरोपी ने अपनी दरिंदगी की दास्तां खुद बयां की. जब उसने छात्रा के साथ दरिंदगी की कहानी बताई तो रोना आ गया. छात्रा को बेहद क्रूरता के साथ मारा गया था. 

Read more!

आरोपी पीयूष धामनोतिया ने छात्रा को पहले अपने कमरे में बुलाया. वो उसके साथ संबंध बनाने की पेशकश करने लगा. मृतका ने तबीयत ठीक न होने की बात कह टाला पर आरोपी जिद पर अड़ गया. दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक आरोपी मेडिकल स्टोर से सेक्सवर्धक दवाएं लेकर गया था. वो छात्रा के साथ संबंध बनाकर उसकी हत्या करने का प्लान पहले ही रच चुका था. उसने दवाएं ली और उसके साथ संबंध बनाया. फिर उसे न्यूड रस्सियों से बांध दिया. उसने कहा कि वो उसकी आंखें बंद कर रहा है ताकि उसे गिफ्ट करेगा. जब मृतका चिल्लाने लगी तो मुंह में कपड़ा ठूंसकर चेहरा बांध दिया. फिर गला दबाया. जब वो बेहोश हो गई तो चाकू से सीने पर वार किया. बताया जा रहा है कि चाकू भी सीने में टूटकर अटक गई. 

मृत शरीर के साथ फिर बनाया फिजिकल रिलेशन? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने छात्रा की मौत हो जाने के बाद उसकी डेड बॉडी से फिजिकल रिलेशन बनाया पर जांच अधिकारी सोनिया सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ये स्पष्ट हो पाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी इसके बाद फ्लैट से बाहर गया. बीयर खरीदी और फिर फ्लैट में लौटकर शव के पास बैठकर बीयर पी. इसके बाद वो बैग लेकर वहां से सरवटे बस स्टैंड निकला. कुछ देर वहां रहने के बाद गोवा जाने वाली ट्रेन से निकल गया. से घटना 10 फरवरी को घटी. 

आरोपी ने ऐसा क्यों किया? 

अभी तक की बातचीत में सामने आया है कि युवती और आरोपी के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे. मृतका पिछले 15 दिनों से आरोपी से बातचीत नहीं कर रही थी. आरोपी को आशंका थी कि वो किसी और से बातचीत कर रही है. वो शादी नहीं होने और मृतका के बातचीत नहीं करने से नाराज था. उसने 10 फरवरी को उसे अपने फ्लैट पर बुलाया ताकि आपस के सारे मतभेद को खत्म किया जा सके. मृतका आधार कार्ड अपडेट करने की बात कह अपने पिता के साथ घर से निकली.

पिता ने उसे कलेक्ट्रेट तक छोड़ा. फिर उसने बहन को फोन करके बताया कि वो अपने क्लासमेट पीयूष के साथ किसी के बर्थडे पर जा रही है. बहन ने कहा कि वो ये बात पिता को सीधे बता दे. फिर मृतका का फोन बंद हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका के फोन से रात 11 बजे बहन के नंबर पर मैसेज गया- पापा से कहना, अब वो घर नहीं लौट पाएगी.''

आपत्तिजनक वीडियो देख मचा हड़कंप

आरोप है कि आरोपी ने मृतका के आपत्तिजनक वीडियो शूट कर लिए थे. उसने वो वीडियो कॉलेज के ग्रुप्स में, मृतका के फोन के स्टेटस पर और उसके फोन में सेव रिश्तेदारों के नंबर पर भेज दिए थे. ये वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो से जुड़ी पूरी डिटेल के लिए यहां जाएं

आरोपी से पूछा गया- क्यों मारा...कुटिल मुस्कान के साथ दिया जवाब

इधर पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से जब मीडिया ने पूछा कि क्यों मारा तो उसने जवाब दिया-  ''छोड़ो जो हो गया हो गया यार.''....रिपोर्टर ने फिर पूछा- अरे कैसी बातें कर रहे हो? आपने मारा एक लड़की को आपकी प्रेमिका थी वो उसको....आरोपी बोला-''छोड़ दो ना. क्या करोगे जान के?''....रिपोर्टर ने फिर पूछा- मुंबई में तंत्र-मंत्र भी किया था...आरोपी बोला- ''नहीं, ऐसा कुछ नहीं किया था.''  आरोपी ने और क्या कहा...यहां वीडियो में देखें

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को न्यूड कर मर्डर करने वाले मामले में बड़ा खुलासा, हुई तीसरे किरदार की एंट्री, जानें अब क्या पता चला

    follow google news