स्ट्रीट डॉग बाइट की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं. कुछ कुत्तों के अटैक से लोगों की तुरंत जान जाने की भी खबरें आ चुकी हैं, लेकिन इस बार एक डॉग अटैक का हैरान करने वाला सीसीटीवी आया है. ये देख आपके मन में जरूर ये बात जाएगी कि सड़क और गलियों में घूमने वाले कुत्ते कब आप के ऊपर अटैकिंग हो जाएं कोई ठीक नहीं है.
ADVERTISEMENT
ताजा मामला इंदौर के महु से आया है. यहां एक गांव में कुछ लोग एक घर के कैंपस में चापाई और कुर्सी पर बैठे हैं. वहां भैंस भी खूंटे से बंधी हैं. कुछ दूरी पर गाएं भी हैं. दो बुलडोजर खड़े हैं. खाट और कुर्सी पर बैठे लोग चाय पीते हुए बातें कर रहे हैं. इसी बीच एक कुत्ता कैंपस में दाखिल होता है. वो पहले तो आराम से भीतर आता है. चलते-चलते चाय पी रहे लोगों तक पहुंचता है. फिर अचानक कुर्सी पर बैठे एक शख्स की गर्दन पर पीछे से अटैक करता है. अभी वो शख्स कुत्ते को झटककर खुद को बचाता है तभी चारपाई पर बैठे युवक के पैरों में डॉगी अपने दांत धंसा देता है.
शोर-शराबा होने और उन लोगों के कुर्सी उठाकर कुत्ते की तरफ फेंकने पर वो भागता है...लेकिन उधर से आ रहे एक चौथे युवक पर वो बहुत ही खतरनाक तरीके से अटैकिंग होता है. उसे बचाने के लिए एक युवक कुत्ते को कुर्सी से मारता है...कुर्सी टूट जाती है पर कुत्ता रुकने का नाम नहीं लेता है. वो कुर्सी चलाने वाले युवक के सीने पर दांत लागने की कोशिश करता है और हमला कर उसे घायल कर देता है. फिर जब सभी लोग उसपर टूट पड़ते हैं तो वो भाग जाता है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि डॉगी पागल हो गया है
बताया जा रहा है कि ये डॉगी पागल हो गया है. इसने महू के किशनगंज थाना इलाके के ग्राम केवटी में शुक्रवार को कई लोगों को घायल कर चुका है. गांव के अजीज पटेल के मुताबिक हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मालिक पटेल घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह कुत्ता महू से केवटी तक रास्ते में कई लोगों को काटते हुए पहुंचा था. घटना 3 अप्रैल शुक्रवार की है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.
डर ऐसा कि घरों में दुबके हैं लोग
इस पागल कुत्ते का खौफ ऐसा है कि गांव में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. इस कुत्ते ने कईयों को अपना शिकार बनाया है. ये रास्ते में आते-जाते लोगों को और अपने घर के बाहर या चौक-चौराहे पर बेखबर बैठे लोगों की गर्दन पकड़ रहा है.
MP: बेटी हिंदू, पिता मुसलमान! राजगढ़ में अब्दुल्ला खान करेंगे नंदिनी का कन्यादान, मिसाल बनी यह शादी
ADVERTISEMENT


