शंपा पांडे मौत मामला: क्या पेंटहाउस में चल रहा था 'देह व्यापार'? हिजाब वाली लड़कियों की तस्वीरों से मचा हड़कंप

इंदौर में एक महिला इंजीनियर को कार से कुचलकर मारने के मामले में रहवासियों ने पेंटहाउस में विदेशी लड़कियों के आने-जाने और अनैतिक काम होने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

मध्य प्रदेश पेंटहाउस
मध्य प्रदेश पेंटहाउस

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक आईटी इंजीनियर की कार से कुचलकर हुई मौत के मामले ने अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. एमआर-11 स्थित शिव वाटिका स्मृति एनक्लेव के रहवासियों ने अब पेंटहाउस में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. रहवासियों का दावा है कि इस पेंटहाउस में मोबाइल ऐप के जरिए अनैतिक काम संचालित हो रहे थे और यहां अक्सर विदेशी लड़कियां हिजाब पहनकर आती-जाती देखी गई हैं.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

इंदौर के इस पॉश इलाके में स्थित एक पेंटहाउस को लेकर पिछले कुछ समय से रहवासियों और मालिक कुलदीप चौधरी के बीच विवाद चल रहा था. बुधवार रात यह विवाद इतना बढ़ा कि कुलदीप के 18 वर्षीय बेटे मोहनीश चौधरी ने आपा खो दिया. आरोप है कि जब रहवासियों ने विरोध किया और गेट बंद कर दिया, तो मोहनीश ने जानबूझकर तेज रफ्तार कार भीड़ पर चढ़ा दी.

महिला इंजीनियर की दर्दनाक मौत

इस खौफनाक हादसे में आईटी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर शंपा पांडे की कार के नीचे दबने से मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार कितनी बेरहमी से लोगों को कुचलते हुए निकली. हादसे में एक अन्य महिला रानू रावत भी घायल हुई हैं. पुलिस ने मृतका के पति सौरभ पांडे और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हत्या (IPC 302) और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

हिजाब और विदेशी लड़कियों का 'रहस्य'

सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को दिए बयानों में चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि पेंटहाउस को एक ऑनलाइन रेंटल ऐप के माध्यम से चलाया जा रहा था. रहवासियों का आरोप है कि यहाँ अनैतिक गतिविधियों के लिए विदेशी महिलाओं को बुलाया जाता था, जो अपनी पहचान छिपाने के लिए हिजाब पहनकर आती थीं. पुलिस अब इन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और रेंटल कंपनी से भी पूछताछ करने की तैयारी में है.

पिता-पुत्र गिरफ्तार

लसूड़िया थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोहनीश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा. रिमांड के दौरान पेंटहाउस में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और विदेशी महिलाओं के आने-जाने के आरोपों की गहराई से जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें: रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचे गए दरोगा जी! लोकायुक्त की टीम को देख छूटे पसीने, घबराहट में गीली हो गई पैंट

    follow google news