इंदौर: शिलांग हनीमून मर्डर मिस्ट्री वाले राजा रघुवंशी के दोनों भाई गिरफ्तार, जानें क्या है ये पूरा मामला

इंदौर के राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इंदौर पुलिस ने राऊ थाना क्षेत्र स्थित दोनों बड़े भाइयों- सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

राजा रघुवंशी मामला में बड़ा अपडेट
राजा रघुवंशी मामला में बड़ा अपडेट
Google CTA

शिलांग के बहुचर्चित 'हनीमून मर्डर मिस्ट्री' में मारे गए राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इंदौर पुलिस ने राऊ थाना क्षेत्र स्थित 'राजा भोज' ढाबे पर कार्रवाई करते हुए राजा रघुवंशी के दोनों बड़े भाइयों- सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

Read more!

रूटीन चेकिंग में पकड़ा गया मामला

पुलिस के मुताबिक, इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत कैट (CAT) रोड पर स्थित 'राजा भोज' ढाबे पर पुलिस टीम ने शनिवार को रूटीन चेकिंग की थी. जांच के दौरान पाया गया कि बिना वैध आबकारी लाइसेंस के ढाबे पर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी. 

पुलिस ने मौके से ढाबे के मैनेजर और संचालक समेत कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया. जांच के दौरान सामने आया कि ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी और संचालक विपिन रघुवंशी हैं, जो शिलांग में हुए चर्चित हनीमून मर्डर मिस्ट्री के मृतक राजा रघुवंशी के सगे बड़े भाई हैं. यह ढाबा राजा रघुवंशी की याद में ही शुरू किया गया था. 

आबकारी अधिनियम और BNS धारा 223 के तहत कार्रवाई

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य जानकारी (नोकर सत्यापन) भी नियमानुसार संबंधित थाने में जमा नहीं कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ने धारा 223 बीएनएस (BNS) और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सचिन रघुवंशी, विपिन रघुवंशी, शिव यादव, शिवम और विशाल के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए सचिन और विपिन को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: MP Crime News: इतनी बड़ी कंपनी की लेडी अफसर कैसे 'लव जिहाद' की शिकार हो गई ? बड़ा खुलासा !