इंद्रदेव महाराज पर आरोप लगाने वाली महिला का बड़ा खुलासा, बताया आश्रम में सेवा के नाम पर क्या-क्या होता था?

• 04:16 PM • 17 Nov 2026

Indradev Maharaj controversy: उज्जैन के निरंजनी अखाड़े से जुड़े रहे संत इंद्रदेव महाराज पर मुंबई की एक महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. मथुरा पुलिस के समन पर बयान दर्ज कराने पहुंची पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आश्रम के भीतर चल रहे खेल पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

 मथुरा पहुंची पीड़िता सुनाई आपबीती
मथुरा पहुंची पीड़िता सुनाई आपबीती
Google CTA

Indradev Maharaj controversy: उज्जैन के निरंजनी अखाड़े से संबंध रखने वाले और मथुरा के संत इंद्रदेव महाराज इन दिनों बड़े विवाद में घिर गए हैं. मुंबई की एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि मथुरा स्थित आश्रम में रहने वाली कई अन्य महिलाओं के साथ भी गलत काम हुआ है. मुंबई में केस दर्ज होने के बाद मथुरा पुलिस ने महिला को बयान के लिए बुलाया था. पुलिस के सामने पेश होने से पहले महिला ने मीडिया के सामने आकर कई बड़े खुलासे किए हैं.

Read more!

अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद गरमाया पूरा मामला

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ. इस ऑडियो में इंद्रदेव महाराज पीड़ित महिला से बेहद अश्लील बातें करते हुए सुनाई दे रहे थे. हालांकि, इस वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद महिला ने खुद का एक वीडियो भी जारी किया. उसमें उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद वे मुंबई में महाराज के संपर्क में आई थीं. आरोप है कि इसके बाद से ही महाराज उन्हें लगातार फोन और मैसेज करके परेशान करने लगे थे.

रात के अंधेरे में सेवा के नाम पर बुलाने का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीड़िता का दर्द और गुस्सा साफ दिखाई दिया. उन्होंने बताया कि महाराज रात के समय या जब भी मौका मिलता, उन्हें सेवा और बात करने के बहाने अपने पास बुलाते थे. महिला ने भावुक होते हुए कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि आश्रम के अंदर ऐसा दलदल है, तो वे कभी अपना घर छोड़कर वहां कदम नहीं रखतीं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी 12 साल की छोटी बेटी भी इस बात की गवाह है कि महाराज उन्हें लगातार फोन और मैसेज करते थे.

समझौते के लिए पैसे का लालच और चरित्र हनन का आरोप

पीड़ित महिला ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर पैसे लेकर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र की दो महिलाओं पर भी गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता के मुताबिक, महाराज के कहने पर वे दोनों महिलाएं उनके चरित्र पर गंदे आरोप लगा रही हैं, जबकि उन महिलाओं के खुद महाराज के साथ शारीरिक संबंध हैं. महिला ने चेतावनी दी है कि वे उन दोनों महिलाओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगी और उनके वीडियो सबूत के तौर पर पेश करेंगी.

अखाड़े ने छीना पद, लापता चल रहे हैं इंद्रदेव महाराज

इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद उज्जैन के निरंजनी अखाड़े ने बड़ा फैसला लेते हुए इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है. दूसरी ओर, आरोपों के बाद से ही इंद्रदेव महाराज लापता बताए जा रहे हैं. पुणे स्थित उनके पीए से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला. पीड़िता ने महाराज को खुली चुनौती दी है कि अगर उनके आरोप झूठे हैं, तो वे सामने आकर बात करें. फिलहाल, मथुरा पुलिस महिला के बयान दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: रातभर पत्नी की डेड बॉडी के साथ सोता रहा SSB जवान, सुबह हार्ट अटैक बताकर शव ले जा रहा था गांव, बेटी ने खोला राज