Jabalpur cruise accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां के फेमस बरगी डैम में गुरुवार की शाम पर्यटकों की खुशियां मातम में बदल गईं. डैम के खमरिया टापू के पास एक क्रूज अचानक आए तेज तूफान के कारण अनियंत्रित होकर पानी में डूब गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ये सभी लाेग यहां घूमने के लिए निकले थे. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई.
ADVERTISEMENT
तूफान के कारण बिगड़ा क्रूज का संतुलन
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय क्रूज नर्मदा नदी के बैकवाटर में मौजूद था. इस बीच तभी अचानक मौसम बदला गया और तेज हवाओं के साथ तूफान आने लगा. ये तूफान इतना जबरदस्त था कि क्रूज अपना संतुलन खाेने लगा और कुछ ही समय में पानी में पलट गया. जानकारी के अनुसार, क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे, इनमें से करीब 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए हैं.
बचाव कार्य जारी, SDRF की टीम रवाना
घटना की जानकारी मिलते ही बरगी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है. टीम लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है और पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
अब तक चार शव बरामद
इस हादसे में अब तक चार लोगों के शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब भी करीब चार लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भी राहत कार्यों में पुलिस की मदद कर रहे हैं. फिलहाल प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने की है. प्रशासन ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT


