जबलपुर: मुस्कान ने मैनेजर से पवन के बारे में ऐसा क्या कहा कि उसने कर दी हत्या? जानें रेस्टोरेंट के अंदर हुए इस कांड की पूरी कहानी

धीरज शाह

18 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 18 2026 3:04 PM)

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में 20 वर्षीय युवती मुस्कान चौधरी की उसके सहकर्मी पवन बर्मन ने चाकू मारकर हत्या कर दी. मैनेजर से शिकायत करने के गुस्से में आरोपी ने किचन में रखे चाकू से कई वार किए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जबलपुर के रेस्टोरेंट में खौफनाक वारदात
जबलपुर के रेस्टोरेंट में खौफनाक वारदात
Google CTA

Jabalpur Muskan Choudhary Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गोहलपुर थाना अंतर्गत स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती मुस्कान चौधरी की उसके ही सहकर्मी ने निर्मम हत्या कर दी. मैनेजर से शिकायत किए जाने से नाराज आरोपी ने किचन में काम कर रही युवती पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. पूरी वारदात रेस्टोरेंट के किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Read more!

मैनेजर की डांट से भड़का आरोपी, नौकरी जाने का था डर

पाटन निवासी मुस्कान चौधरी पिछले एक साल से महफिल रेस्टोरेंट में सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम कर रही थी. वहीं बर्गी निवासी आरोपी पवन बर्मन भी काम करता था. घटना वाले दिन खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया. बहस बढ़ने पर मुस्कान ने मैनेजर से पवन की शिकायत कर दी और कहा कि अगर वह डांट-फटकार करेगा तो वह काम पर नहीं आएगी. मैनेजर ने पवन को फटकार लगाई, जिससे पवन को लगा कि उसकी नौकरी जा सकती है. इसी बात से उत्तेजित होकर वह किचन में पहुंचा और टेबल पर रखा चाकू उठाकर मुस्कान के पेट में एक के बाद एक कई वार कर दिए.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

वारदात का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह किसी का भी दिल दहला देने के लिए काफी है. चाकू से किए गए हमले के बाद लहूलुहान हालत में मुस्कान मदद के लिए चिल्लाती रही, जबकि आरोपी हाथ में चाकू लिए पास ही खड़ा रहा. बाद में रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुस्कान को तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी पवन बर्मन को किया गिरफ्तार

गोहलपुर थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में हत्या की वजह सहकर्मी द्वारा की गई शिकायत और नौकरी खोने का डर ही सामने आया है.

यह भी पढ़ें: पत्नी खा रही थी कथित बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज, तभी आ गया पति...फिर तीनों के बीच सड़क पर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा! वीडियो वायरल