Jitu Patwari New Congress President: उज्जैन के महाकाल मंदिर में बिना अनुमति के जबरन प्रवेश करने पर जीतू पटवारी के समर्थक कांग्रेस जनों पर FIR दर्ज की गई है. दरअसल, मामला मंगलवार का है, जब मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी महाकाल मंदिर बाबा का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे.
ADVERTISEMENT
बिना अनुमति के कई समर्थकों द्वारा महाकाल मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास किया. जिस दौरान महाकाल मंदिर के गेट का कांच भी फूट गया था. मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच और दुर्व्यवहार भी किया गया. इसके बाद मंदिर समिति द्वारा अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है पहचान
मामले में एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि मंदिर प्रशासक के द्वारा प्राप्त आवेदन में 40-50 कार्यकर्ताओं के बलपूर्वक मंदिर में प्रवेश करने और उसके द्वारा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की बात की गई है. आवेदन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर संदेह के चलते हैं उन पर प्रकरण कायम किया गया है. जल्द ही उनको पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़िए: जीतू पटवारी का इरादा क्या है, अध्यक्ष बनने के दो दिन में ही जुड़ रहे कई विवाद
समर्थकों ने जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश की
उज्जैन जिले की थाना महाकाल अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ था। मंदिर प्रशासक के द्वारा उनके द्वारा ही बताया गया था कि 19 तारीख को दोपहर को लगभग 12:00 बजे 40 से 50 कार्यकर्ताओं ने मंदिर में प्रवेश किया था, जहां से नहीं करना चाहिए था. उसके बाद थोड़ा सा बलपूर्वक जब उन्होंने जोर लगाया तो उसमें वहां की शासकीय संपत्ति को नुकसान हुआ. जो कर्मचारी है उनके साथ दुर्व्यवहार किया. आवेदन प्राप्त होने पर संदेह पाए जाने पर उनके ऊपर प्रकरण कायम किया गया है, क्योंकि कौन इसमें शामिल है उसकी तस्वीर वीडियो के माध्यम से की जाएगी. जल्द ही उनको पहचान के आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT


