कर्नाटक चुनाव के नतीजों से बढ़ी कांग्रेस की उम्मीदें, दिग्विजय ने MP को लेकर किया बड़ा दावा

अमर ताम्रकार

14 May 2023 (अपडेटेड: May 14 2023 7:28 AM)

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव में मिली सफलता से कांग्रेस में खुशी का माहौल है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर अपना रिएक्शन दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के धर्म के मुद्दे को जनता ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि अब उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में 140 से […]

mp election 2023, mp politics, mp news, digvijay singh, jyotiraditya sindhiya, kamalnath, mp election update, mp breaking news, mp news update, mp news hindi
mp election 2023, mp politics, mp news, digvijay singh, jyotiraditya sindhiya, kamalnath, mp election update, mp breaking news, mp news update, mp news hindi
Google CTA

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव में मिली सफलता से कांग्रेस में खुशी का माहौल है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर अपना रिएक्शन दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के धर्म के मुद्दे को जनता ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि अब उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में 140 से 150 सीट जीतेंगे. दिग्विजय सिंह ने इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी तंज कसा है,

Read more!

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कटनी पहुंचे थे. वहां उन्होंने कर्नाटक के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कटनी जिले में कांग्रेस कमेटी के मंडल और सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक ली. दिग्विजय सिंह ने कटनी पहुंचकर युवा कांग्रेस कटनी के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया. साथ ही कर्नाटक में मिली जीत पर अपनी बात रखी. दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया है. 

सिंधिया पर कसा तंज
दिग्विजय सिंह तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का ऑपरेशन प्लान बी फेल हो गया. उन्होंने कहा कि इनके बी का मतलब है खरीद फरोख्त. दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के धर्म के मुद्दे को जनता ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि इन्हें (भाजपा) कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं मिलेगा, यहां मजबूत कांग्रेसी है. दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के नतीजों का असर मध्य प्रदेश में पड़ने पर कहा कि पहले हमें उम्मीद थी कि 126 से 130 सीट जीतेंगे, लेकिन अब उम्मीद है कि 140 से 150 सीट जीतेंगे.

भारत जोड़ो यात्रा से मिली सफलता
कांग्रेस की जीत पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘कर्नाटक के जिन जिलों से भारत जोड़ो यात्रा निकली है, यहां कांग्रेस को अभूतपूर्व सफलता मिली है. लोगों ने भरपूर समर्थन देकर कांग्रेस को जिताया. बेल्लारी और चिकमगलूर जो भाजपा का घर हुआ करता था, वहां भाजपा पूरी तरह साफ हो गई है और वहां के लोगों ने भाजपा जो नफरत की राजनीति करती है उसे अच्छी करारी मात दी है. ‘

ये भी पढ़ें: भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर लिखी मन की बात, अपनी ही पार्टी को दे डाली नसीहत