1 अप्रैल से महंगाई का झटका! मध्य प्रदेश में दूध, दवाई और गैस सिलेंडर के बढ़ेंगे दाम; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

MP inflation news 2026: 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष के साथ मध्य प्रदेश में महंगाई का बड़ा झटका लगने जा रहा है. दूध, रसोई गैस सिलेंडर और दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट बिगड़ सकता है. साथ ही भारतीय रेलवे के टिकट रिफंड नियम और FASTag के चार्ज में बदलाव भी आपकी जेब पर असर डालेंगे. जानिए पूरी डिटेल.

Madhya Pradesh price hike 2026
1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में महंगी हो जाएंगी कई चीजें!

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

1 अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष (Financial Year) शुरू हो रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता के लिए यह अपने साथ महंगाई की भारी मार लेकर आ रहा है. नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपके किचन के बजट से लेकर आपके स्वास्थ्य खर्चों तक पड़ेगा. आइए विस्तार से जानते है कि किन-किन चीजों की बढ़ी महंगाई और इससे आपके जेब पर क्या कुछ असर पड़ेगा.

Read more!

दूध और ब्रेड-बिस्किट होंगे महंगे

मध्य प्रदेश के महानगरों सहित पूरे प्रदेश में दूध के दाम में 5 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. दुग्ध संघों द्वारा इसके लिए आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. दूध के साथ-साथ ब्रेड और बिस्किट जैसी जरूरी खाने-पीने की चीजों पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है.

रसोई गैस और दवाइयों पर भी वार

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹913 होने की संभावना है, जिसका असर कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों पर भी दिखेगा. इसके अलावा, जीवन रक्षक दवाइयों की कीमतों में भी उछाल आने वाला है, जिससे आम आदमी का मेडिकल बजट बिगड़ सकता है.

रेलवे और टोल टैक्स के नियमों में बदलाव

ट्रेन टिकट रिफंड: अब ट्रेन के समय से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिल सकेगा. 8 घंटे के भीतर टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा.

फास्टैग (FASTag): हाईवे पर फास्टैग का एनुअल पास अब ₹3075 का होगा, जो पहले ₹3000 का हुआ करता था.

लग्जरी सामान और ऑनलाइन गेमिंग पर GST

नए नियमों के मुताबिक, तंबाकू, लग्जरी वाहन, बड़ी एसयूवी गाड़ियां और ऑनलाइन गेमिंग पर अतिरिक्त जीएसटी (40%) लगेगा, जिससे ये सभी चीजें महंगी हो जाएंगी. साथ ही जूते-चप्पल और प्लास्टिक से बने उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी.

महंगाई बढ़ने के मुख्य कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है. इसका सीधा असर माल ढुलाई और उत्पादन लागत पर पड़ रहा है, जिससे एमआरपी (MRP) में उछाल देखने को मिल रहा है. कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से शुरू हो रहा नया वित्तीय वर्ष मध्य प्रदेश वासियों की जेब को काफी हद तक हल्का करने वाला है.

    follow google news