Madhya Pradesh League 2025: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 12 जून से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

न्यूज तक डेस्क

• 10:49 PM • 06 Jun 2025

12 जून से शुरू हो रही मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में 7 मेन्स टीमें और 3 महिला टीमें हैं. सभी मैच ग्वालियर के श्रीमंत सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में. फाइनल 24 जून.

MPL 2025, Madhya Pradesh Premier League, Gwalior cricket, Mahila cricket MP, IPL jaisa league, Jabalpur Royal Lions, MP cricket league, Chambal Gharial
तस्वीर: MPL के इंस्टाग्राम से.
Google CTA

इंडियल प्रीमियर लीग की तर्ज पर मध्य प्रदेश लीग की शुरूआत 12 जून से होने जा रही है. पिछली बार के मुकाबले इस बार 5 टीमों की बजाय इस बार 7 टीमें भिड़ेंगी. पहली बार महिला क्रिकेटर्स की 3 टीमें लीग में उतर रही हैं. 24 जून को लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा. 

Read more!

पिछली बार की तरह इस बार भी ग्वालियर इस लीग की मेजबानी कर रहा है. सभी मैच ग्वालियर के शंकरपुर में स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. 

प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच 

मध्य प्रदेश लीग प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बनकर उभरा है. पिछले साल MPL से 11 खिलाड़ी IPL में पहुंचे थे. इस बार रॉयल चैलेंजर्स ऑफ बेंग्लुरु (RCB) ने आईपीएल में जीत दर्ज की है. RCB के कप्तान रजत पाटीदार मध्य प्रदेश से ही हैं.  

एमपी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) द्वारा आयोजित इस लीग में मीडिया पार्टनर MP Tak है. यहां देखिए टीमों की फुल डिटेल और मैच का पूरा शेड्यूल...

मेन्स टीम

  1. ग्वालियर चीता
  2. भोपाल लेपर्ड्स
  3. जबलपुर रॉयल लायंस
  4. रीवा जगुआर
  5. इंदौर पिंक पैंथर्स
  6. चंबल घड़ियाल
  7. बुंदेलखंड बुल्स

विमेन्स टीम

  1. चंबल घड़ियाल
  2. भोपाल वुल्व्स
  3. बुंदेलखंड बुल्स

यहां देखें मैच का पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: 

Madhya Pradesh League 2025: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया MPL सीजन 2 का उद्घाटन, रजत पाटीदार को बताया गर्व का प्रतीक