Madhya Pradesh League 2025: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया MPL सीजन 2 का उद्घाटन, रजत पाटीदार को बताया गर्व का प्रतीक
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने MPL 2025 का उद्घाटन किया. रजत पाटीदार की कप्तानी की सराहना, महिला टीमों की भागीदारी से बढ़ा सशक्तिकरण का संदेश.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: MP tak.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए मध्यप्रदेश से बड़ी खबर है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में Madhya Pradesh League (MPL) 2025 के सीजन-2 का शानदार शुभारंभ किया. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्रिकेट को भारत की आत्मा बताया और इसे जोड़ने वाली स्पिरिट करार दिया.