विवादों के बीच कश्मीर की वादियों में हनीमून मना रही हैं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा, पति फरमान संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Monalisa Farman Honeymoon: मोनालिसा भोसले विवादों के बीच अपने पति फरमान खान के साथ कश्मीर में हनीमून मना रही हैं. जहां एक तरफ परिवार लव जिहाद और साजिश के आरोप लगा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर कपल की रोमांटिक तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सनोज मिश्रा के बयानों के बाद मामला और गरमा गया है.

Monalisa Farman Honeymoon
Monalisa Farman Honeymoon

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

महाकुंभ से रातों-रात मशहूर हुई मध्य प्रदेश की मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जहां एक तरफ उनकी शादी को लेकर 'लव जिहाद' जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं और कानूनी लड़ाई की तैयारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा अपने पति फरमान खान के साथ कश्मीर में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं. 

Read more!

कश्मीर की वादियों से सामने आईं तस्वीरें

मोनालिसा ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वे इस वक्त कश्मीर में हैं. वायरल हो रही इन तस्वीरों में मोनालिसा और फरमान काफी खुश नजर आ रहे हैं. कभी वे सुकून के पल बिताते दिख रहे हैं, तो कभी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. मोनालिसा जहां कैजुअल लुक में हैं, वहीं फरमान भी बेहद सिंपल अंदाज में नजर आ रहे हैं.

पीछे बिलख रहा है परिवार, मां ने लगाए गंभीर आरोप

मोनालिसा जहां अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं, वहीं माहेश्वर में उनका परिवार गहरे सदमे और नाराजगी में है. मोनालिसा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को केवल एक्टिंग सीखने के लिए केरल भेजा गया था, लेकिन वहां उसे बहला-फुसलाकर शादी कर ली गई. मां ने उन दावों को भी झूठा बताया कि वे मोनालिसा की शादी किसी रिश्तेदार के लड़के से कराना चाहती थीं. उन्होंने कहा, 'अगर मुझे शादी ही करनी होती, तो मैं उसे इतनी दूर पढ़ने और करियर बनाने के लिए क्यों भेजती?'

लव जिहाद और PFI कनेक्शन के दावे

इस शादी को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' करार दिया. परिवार और कुछ संगठनों का आरोप है कि इसमें PFI जैसी संस्थाओं की फंडिंग हो सकती है. मोनालिसा के पिता का आरोप है कि उन्हें और उनकी बेटी को धोखे में रखकर यह सब किया गया है.

दोनों ही परिवार रिश्ते के खिलाफ?

दिलचस्प बात यह है कि केवल मोनालिसा का परिवार ही नहीं, बल्कि कथित तौर पर फरमान का परिवार भी इस रिश्ते को अपनाने से कतरा रहा है. हालांकि, इन तमाम विरोधों और कानूनी चेतावनियों के बावजूद फरमान और मोनालिसा सोशल मीडिया पर लगातार अपनी खुशहाल तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, जो उनके विरोधियों को और भी ज्यादा उकसा रही हैं.

    follow google news