Morena Train Hadsa: मध्य प्रदेश के मुरैना में चलती ट्रेन से क्यों कूदे लोग? चश्मदीद गणेश ने बताई असल कहानी

Morena Train Hadsa: मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह ने चार लोगों की जान ले ली. घबराकर ट्रेन से उतरे यात्री दूसरी पटरी पर आ गई पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. अब चश्मदीदों ने उस खौफनाक पल की पूरी कहानी बताई है.

चश्मदीदों ने सुनाई मुरैना हादसे की कहानी
चश्मदीदों ने सुनाई मुरैना हादसे की कहानी

हेमंत शर्मा

follow google news

Morena Rail Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. दरअसल, यहां उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अचानक आग लगने की खबर फैली गई. देखते ही देखते इसी अफवाह ने ट्रेन में सफर कर रहे चार लोगों की जिंदगी छीन ली. इस अफवाह के बाद के घबराहट में ट्रेन से यात्री नीचे उतरने लगे. इस बीच बगल वाले ट्रैक पर उसी समय आगरा की तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस तेज रफ्तार में आ रही थी. ऐसे में ट्रेन से उतरे कुछ लाेग इसकी चपेट में आ गए. इस बीच अब  उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे कुछ चश्मदीद समाने आए हैं, जिन्होंने घटना की पूरी कहानी बताई है.

Read more!

चश्मदीद गणेश ने बताई हादसे की असल वजह

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर जा रहे एक गणेश नाम के यात्री ने इस खौफनाक घटना की आपबीती सुनाई. गणेश ने बताया कि ट्रेन के अंदर अचानक कुछ जलने की बदबू आ रही थी. देखते ही देखते डिब्बे में मौजूद लोग आग लगने की बात कहने लगे. ये बात सुनकर यात्रियों में भगदड़ मच गई. अपनी जान बचाने लोग ट्रेन से नीचे उतरने लगे. गणेश के मुताबिक जैसे ही लोग पटरी पर आए तभी पीछे से एक दूसरी ट्रेन आ गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए.

एक ही परिवार के उजड़े कई चिराग

वहीं इस हादसे में एक पिता की आंखों के सामने ही उसकी पत्नी और बच्चा की मौत हो गई. पीड़ित यात्री ने बताया कि आग की अफवाह सुनकर जैसे ही ट्रेन खड़ी हुई वे अपने परिवार के साथ बाहर आ गए. लेकिन इस दौरान उनका बड़ा बच्चा ट्रेक की कोच में ही रह गया. उसे देखने के लिए वे वापस ट्रेन के पास गए. इस दौरान उन्होंने पत्नी और छोटे बच्चे को बाहर ही खड़ा कर दिया. इतने में दूसरी ट्रेन आ गई और उसकी पत्नी व बच्चा उसकी चपेट में आ गए.

देखें चश्मदीदी ने क्या कहा?

किस किस की गई जान

इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें...

  • आफरीन (35 वर्ष)
  • मासूम अशद (4 वर्ष)
  • सकुंतला (60 वर्ष)
  • वीरमा देवी (58 वर्ष)

रेलवे प्रशासन ने आग की खबर को बताया अफवाह

हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी. ये महज एक अफवाह थी. अधिकारियों ने बताया कि उनके पास एक महिला द्वारा चेन पुलिंग किए जाने की आधिकारिक शिकायत आई है. उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन में आग लगती तो कोई न कोई वीडियो या फोटो जरूर सामने आता. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला है.

पटरी पर उतरते ही काल बनकर आई पातालकोट एक्सप्रेस

अधिकारियों ने बताया कि घटना से समय खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के बाद लोग नीचे उतरने लगे. वे सभी दूसरे ट्रैक पर खड़े हो गए. उसी समय आगरा की तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस तेज रफ्तार में आ रही थी. ट्रैक पर कर्व होने की वजह से यात्री उस ट्रेन को देख नहीं पाए. पातालकोट एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश भी की लेकिन रफ्तार इतनी अधिक थी कि ट्रेन पटरी पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई.

यह भी पढ़ें: MP Weather 15 June: भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत 41 जिलों में आंधी बारिश का चेतावनी, इन 15 जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

    follow google news