मध्य प्रदेश: मुरैना में अचानक ट्रेन से कूदने लगे लाेग फिर बिछ गईं लाशें, 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत, जानें उदयपुर इंटरसिटी में ऐसा क्या हुआ?

Madhya Pradesh Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह ने ऐसा हड़कंप मचाया कि यात्री जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने लगे। कुछ ही मिनटों में अफरा-तफरी दर्दनाक हादसे में बदल गई और चार लोगों की मौत हो गई। आखिर उस वक्त ट्रेन में क्या हुआ?

मुरैना में रेल हादसा
मुरैना में रेल हादसा

हेमंत शर्मा

follow google news

Morena Train Hadsa: मुरैना में रविवार को एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हो गया. यहां ट्रेन में फैली एक अफवाह ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली. दरअसल, ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक किसी ने आग लगने का अफवाह फैला दी. इसके बाद कोच में बैठे यात्रियों के हड़कंप मचा गया. ट्रेन के कोच से चीख पुकार की आवजें आने लगी. अनन फानन में अपनी जान बचाने के चक्कर में लोग बिना सोचे समझे चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगे. 

Read more!

चश्मदीदों के अनुसार, हादसे से पहले उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में यात्रियों को कुछ जलने की गंध महसूस हुई. इससे देखते ही देखते ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई. कोच में सवार यात्रियों ने घबराहट में ट्रेन की चेन खींच दी और जैसे ही ट्रेन रुकी लोग फौरन नीचे पटरी पर उतरने लगे.

दूसरी पटरी पर काल बनकर आई पातालकोट एक्सप्रेस

इसी दौरान दूसरी लाइन पर धौलपुर की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस बहुत तेज स्पीड सेगुजर रही थी. इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे यात्री अभी संभल भी नहीं पाए थे कि पातालकोट एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

चश्मदीदों ने बताया हादसे का भयानक मंजर

मौके पर मौजूद यात्रियों और चश्मदीदों के अनुसार नजारा बेहद डरावना था. एक यात्री ने बताया कि ट्रेन में अचानक जलने की खुशबू आई और लोग आग लगी है कहकर चिल्लाने लगे. किसी ने चेन खींची और सब भागने लगे. इसी अफरातफरी में कुछ लोग दूसरी पटरी पर जा खड़े हुए और पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और रेलवे ट्रैक पर लाशें देख लोग सदमे में आ गए.

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की खबर मिलते ही जीआरपी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किया. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब उन यात्रियों की पहचान करने और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश कर रही है. रेलवे प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि आखिर आग लगने की अफवाह कैसे फैली और इस पूरी घटना में क्या सुरक्षा की कोई बड़ी चूक रही है.

यह भी पढ़ें: रीवा: 2021 में ही किया था लव मैरिज, पति ने दम तोड़ा तो खबर सुनते ही उत्तराखंड में पत्नी की भी संदिग्ध मौत

    follow google news