'यह बच्चा तुम्हारा है...', नवजात की कसम देकर प्रेमी को घर बुलाया और करवा दी पति की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी ये साजिश

MP Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिहोनिया इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच दी. आरोप है कि महिला ने अपने नवजात बच्चे की कसम देकर प्रेमी को घर बुलाया और सो रहे पति को गोली मार दी गई. जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.

Morena Murder Case
Morena Murder Case

आशुतोष शुक्ला

follow google news

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए महिला ने अपने चंद दिनों के नवजात बच्चे की सौगंध का सहारा लिया. विस्तार से जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

यह खौफनाक कहानी मुरैना के सिहोनिया इलाके की है. मृतक लवकुश माहौर की शादी करीब दो साल पहले खुशी नाम की युवती से हुई थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद लवकुश अपने परिवार का खर्चा चलाने और पैसे कमाने के लिए गुजरात के सूरत चला गया, जहां वह हीरा तराशने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था.

पति की गैर-मौजूदगी में पनपा अवैध संबंध

लवकुश ज्यादातर समय सूरत में रहता था. इसी दौरान उसकी पत्नी खुशी का संपर्क पड़ोस में रहने वाले युवक विक्रम परमार से हो गया. दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया. हालात ऐसा हो गया कि दोनों ना तो दिन देखते थे ना रात, बस फोन पर एक-दूसरे के साथ लगे रहते थे.

नवजात बच्चे की दी सौगंध

हाल ही में 18 फरवरी को खुशी ने एक बेटे को जन्म दिया था. इस खुशी के मौके पर लवकुश सूरत से अपने गांव लौटा था. घर में जश्न का माहौल था, लेकिन खुशी के मन में कुछ और ही चल रहा था. 3 मार्च की रात खुशी ने विक्रम को मिलने के लिए बुलाया. जब विक्रम ने आने से मना किया, तो खुशी ने उसे अपने नवजात बच्चे की सौगंध दे दी और दावा किया कि यह बच्चा लवकुश का नहीं बल्कि उसका है.

रात के 3 बजे चली गोली

बच्चे की सौगंध सुनकर विक्रम खुशी के घर पहुंचा. उस वक्त लवकुश गहरी नींद में सो रहा था. मौका पाकर खुशी ने विक्रम को उसे रास्ते से हटाने के लिए उकसाया. विक्रम ने तमंचे से लवकुश के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया कातिल पत्नी को

शुरुआत में खुशी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने पहले इसे आत्महत्या बताया और फिर कहा कि कोई अज्ञात हमलावर गोली मारकर भाग गया. लेकिन पुलिस को शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने आरोपी पत्नी खुशी और उसके प्रेमी विक्रम परमार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

यहां देखें वीडियो

एमपी की यह खबर भी पढ़ें: कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म, ग्वालियर हाईकोर्ट ने BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत को घोषित किया नया विधायक

    follow google news