MP Vacancy News: मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं के 3 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, 16 नवंबर से करें आवेदन

आकांक्षा ठाकुर

• 12:14 PM • 08 Nov 2026

मध्य प्रदेश सरकार 5 साल बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के 3,602 पदों पर बंपर भर्ती करने जा रही है, जिसके लिए 21 से 45 वर्ष की 10वीं पास विवाहित महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक एमपी ई-सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

NewsTak
Google CTA

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रदेश में करीब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मध्य प्रदेश शासन द्वारा कुल 3,000 से अधिक (लगभग 3,602 ग्रामीण) आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा. जो महिलाएं इस क्षेत्र में सेवा देना चाहती हैं, वे निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

Read more!

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 16 नवंबर 2026 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 दिसंबर 2026 
  • ग्रामसभा के समक्ष आवेदन प्रस्तुतीकरण: 17 से 25 दिसंबर 2026
  • ग्रामसभा में चयन प्रस्ताव का अनुमोदन: 26 दिसंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 
  • विकास खंड स्तर पर दावा-आपत्तियों का निराकरण: 19 जनवरी से 5 फरवरी 2027
  • जिला स्तर पर अपील और निराकरण: 6 फरवरी से 25 फरवरी 2027
  • जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अंतिम अनुमोदन: 26 फरवरी से 5 मार्च 2027 
  • आईडी जनरेशन: 6 मार्च से 20 मार्च 2027 

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदिकाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:

1. मूल निवासी: आवेदिका का संबंधित ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है.
2. वैवाहिक स्थिति: महिला का विवाहित होना जरूरी है.
3. आयु सीमा: आवेदिका की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
4. शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है.

कैसे करें आवेदन?

विभाग के निर्देशानुसार यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे. उम्मीदवार MP-e-Seva Portal के माध्यम से तय समय सीमा (16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026) के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं. चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी जिसकी निगरानी कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति करेगी.

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक, अब बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने बताया आगे का हाल