MP BJP की कोर कमेटी की बैठक की बातें लीक होने पर सरकार सख्त, कहा, बात लीक करने वाले को बैठने लायक नहीं छोड़ेंगे

आकांक्षा ठाकुर

• 05:37 PM • 14 Oct 2026

मध्य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक की बातें लीक होने पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भड़के. उन्होंने कहा कि बातें लीक करने वालों को बैठने लायक नहीं छोड़ेंगे. पढ़ें पूरी खबर.

NewsTak
तस्वीर: एमपी बीजेपी के X हैंडल से लगी गई है
Google CTA

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चाओं के सार्वजनिक होने का मामला अब पार्टी के भीतर अनुशासन और गोपनीयता का एक बड़ा मुद्दा बन गया है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक कहा है कि बैठक की बातें लीक करने वालों को ‘बैठने लायक नहीं छोड़ा जाएगा’.

Read more!

बीते दिनों हुई इस बंद कमरे की बैठक की खबरें बाहर आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी.

बंद कमरे की इन चर्चाओं पर मचा था सियासी बवाल

बैठक में अधिकारियों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई गई थी. खबरों के दावे के अनुसार, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बैठक में अधिकारियों द्वारा बात न सुने जाने का मुद्दा उठाया था. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें खरी-खोटी सुनाए जाने की चर्चा भी सामने आई थी. हालांकि, इन अंदरूनी चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. बैठक की कथित चर्चाओं में पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी का मामला भी शामिल था, जिसमें उनके प्रोटोकॉल से जुड़े विषय पर बात रखे जाने का दावा किया गया था. वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी की खबरों ने भी इस राजनीतिक चर्चा को और हवा दी थी.

इन तमाम अंदरूनी बातों के बाहर आने के बाद से ही पार्टी के भीतर असहजता का माहौल देखा जा रहा था. अब डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के इस कड़े बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या पार्टी स्तर पर लीक करने वालों के खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई की जाएगी या यह विवाद केवल बयानबाजी तक ही सीमित रहेगा.