MP Board Topper Marksheet: विदिशा की बेटी सौम्या ने किया कमाल! MP Board 12वीं में ऐसे नंबर आए कि आप भी चौंक जाएंगे!

न्यूज तक डेस्क

• 02:40 PM • 06 May 2025

MP Board 12th Result 2025 Topper Marksheet: मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में विदिशा की सौम्या तिवारी ने शानदार अंक लाकर सबको चौंका दिया है. उनकी इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है. लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

NewsTak
Google CTA

मध्यप्रदेश बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट आने के बाद से लगातार टॉपर्स के नाम सामने आ रहे हैं. ऐसे ही एक टॉपर बनीं हैं विदिशा जिले की छात्रा सौम्या तिवारी. सौम्य ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. रिजल्ट आने के बाद से उन्होंने लगातार बधाई के सन्देश मिल रहे हैं. चलिए देखते हैं उन्हें किस सब्जेक्ट में कीतने अंक मिले.

Read more!

परिवार में खुशी का माहौल

सौम्या के पिता का नाम शैलेश तिवारी है और माता का नाम कंचन है. बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. सब लगातार सौम्या और उनके घरवालों को बधाई दे रहे हैं.

देखें कितने नंबर मिले

सौम्या को मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा  कुल 500 में से 482 अंक मिले  हैं. सौम्या ने प्रत्येक विषय में अच्छे मन नंबर  प्राप्त किया है. उन्होंने अंग्रेजी में 500 में से 475, हिंदी में 500 में से 490, इतिहास में 500 में से 480, राजनीति विज्ञान में 500 में से 485, और समाजशास्त्र में 500 में से 480 अंक प्राप्त किए. इसके अतिरिक्त, उन्होंने पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन में A+ ग्रेड प्राप्त किया है.

सीएम ने दी बधाई 

वहीं, रिजल्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी स्टूडेंट्स को  बधाई दी है.  उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जो विद्यार्थी सफल नहीं हो सके, वे निराश न हों, नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आपको शीघ्र ही पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा "

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर 

मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरुरी है. अगर  कोई छात्र इस न्यूनतम सीमा को प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसे बाद में MPBSE द्वारा आयोजित किया जाएगा. वहीं, जो छात्र अपने नंबर्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुनर्मूल्यांकन (rechecking) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: MPBSE Topper Marksheet: प्रज्ञा जायसवाल ने गजब कर दिया, दसवीं में 100 परसेंट नंबर लाकर सबको चौंकाया!