BSP Fourth List: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है. बसपा ने इस चौथी सूची में 31 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. अब तक बसपा अपनी तीन सूचियों को जारी कर चुकी है. बसपा ने मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया है और उनके साथ सीट शेयरिंग करके बसपा मध्यप्रदेश में अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर रही है.
ADVERTISEMENT
बसपा की इस सूची के अनुसार महराजपुर से महेश कुशवाह, कोलारस से नवल सिंह धाकड़, रंजोर सिंह बुंदेला को बंडा से, मनोज रजक को खुरई से, अमरनाथ पटेल को देवतालाब से, शिवशंकर साकित को देवसर से, गोविंद पटेल को बहोरीबंद, दिनेश कुशवाहा को जबलपुर पश्चिम, प्रदीप मांझी को होशंगाबाद से, मनोज सोलंकी को पंडाना से, इंदर सिंह वर्मा को राजगढ़ से, देवकरण वर्मा को सारंगपुर से, रामेन्द्र अहिरवार को बीना से, सूरजपाल सिंह को सांची से टिकट दिया है.
वहीं बसपा ने इसी तरह लटोरी प्रसाद सूर्यवंशी को नरयावली से, अजय भालसे को खरगोन से, घूमसिंह मण्लोई को गंधावानी से, अतरसिंह पटेल को अलीराजपुर से, मुकेश सोंनगरा को सोनकच्छ से, मुकेश रावत को बांगरी से, हाजी जाकिर हुसैन को देवास से, देवकी मण्लोई को राऊ से, रामचंद्र सोलंकी को पेटलावद से, लीलाराम मालवीय को जावद, दशरत सिंह अंजना को जावरा से, निर्भय सिंह चंद्रवंशी को बड़नगर से, भागीरथ बगानिया को शाजापुर से, जीवन मालवीय को कालापीपल से, संतोष प्रसाद को चुरहट से, राम खिलावन रजक को सीधी से, सुनील कुमार अहिरवार को इंदौर-1 से टिकट दिया है.
बसपा ने तीसरी सूची में जारी किए थे 26 नाम
बसपा ने अपनी तीसरी सूची ठीक उसी दिन जारी की थी, जिस दिन बीजेपी ने अपनी चौथी सूची जारी कर 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. ये दिन था 9 अक्टूबर और इसी दिन भारत निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लगाने का ऐलान भी किया था. इस ऐलान के बाद बसपा ने ये सूची जारी की थी. इस सूची में सबसे खास नाम था राम बाई का. जिन्हें पथरिया सीट पर बसपा ने एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. बसपा के पास मध्यप्रदेश में वर्तमान में 2 सीट हैं, जिनमें से पथरिया भी एक सीट है, जिस पर बसपा की राम बाई वर्तमान में विधायक हैं. राम बाई को काफी दंबग महिला विधायक माना जाता है और कई विवादों में उनका नाम सामने आ चुका है.
ये भी पढ़ें- बसपा ने जारी की तीसरी सूची, इस बार 26 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको मिला टिकट
ADVERTISEMENT


