MPL 2026: इंदौर में महामुकाबले से पहले बोले MPCA अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया- 'क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में ला रहे हैं AI, राजनीति पर अभी नो कमेंट्स'

MPL 2026: इंदौर में फाइनल से पहले बोले महाआर्यमन सिंधिया, MP क्रिकेट में AI की एंट्री और पॉलिटिक्स पर दिया बड़ा बयान.

NewsTak
एमपीएल 2026 के फाइनल मैच से पहले महानआर्यमन सिंधिया MP तक के कई सवालों का जवाब दिया.

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

indore news: मध्य प्रदेश लीग (MPL) के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में होने जा रहा है. इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है. फाइनल मैच चंबल घड़ियाल्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स के बीच 26 जून को  खेला जाएगा. इस मैच से पहले से ठीक पहले मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने 'एमपी तक' से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एमपीएल के सफर, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर कई मुद्दों पर बात की. 

Read more!

'एमपीएल बन चुका है बड़ा मंच' 

महाआर्यमन सिंधिया ने कहा, "एमपीएल का तीसरा सीजन हमारे लिए बेहद रोमांचक है. हर साल हमें नए प्लेयर्स मिल रहे हैं और यह लीग अब बहुत बड़ी हो चुकी है. यह न सिर्फ नए खिलाड़ियों बल्कि पुराने प्लेयर्स और कोचेस के लिए भी एक बड़ा मंच बन चुका है."

सिंधिया ने लीग की सफलता पर बात करते हुए बताया कि आईपीएल (IPL) स्टार्स का इस लीग से जुड़ाव इसकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा, "आप वेंकटेश अय्यर, आवेश खान और रजत पाटीदार जैसे बड़े खिलाड़ियों को देखिए, जो आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद एमपीएल में खेलने आ गए. यह दिखाता है कि सीनियर खिलाड़ी हमारे जूनियर प्लेयर्स को कितना इंस्पायर करना चाहते हैं."

क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में AI की एंट्री, बनेगा खुद का सॉफ्टवेयर 

तकनीक के इस दौर में एमपी क्रिकेट को हाईटेक करने के सवाल पर महाआर्यमन सिंधिया ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया, "हम एडमिनिस्ट्रेशन में डिजिटलाइजेशन पर काम कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि MPCA का अपना एक सॉफ्टवेयर और प्रोसेस हो. इसके लिए हम AI (Artificial Intelligence) आधारित एक प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जो एडमिनिस्ट्रेशन के फैसलों में रेकमेंडेशन और जस्टिफिकेशन देने में मदद करेगा."

ग्रामीण और खोई हुई प्रतिभाओं के लिए 'ग्राउंड स्काउटिंग' 

गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को मुख्यधारा में लाने के विजन पर बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि एमपीएल के जरिए स्काउटिंग को तेज किया गया है. उन्होंने कहा, "हमारा विजन उन 'खोए हुए खिलाड़ियों' को ढूंढना है जो डिवीजन्स के जरिए सामने नहीं आ पाते. हम ग्राउंड स्काउटिंग के माध्यम से नॉन-रजिस्टर्ड ग्रामीण खिलाड़ियों को MPCA से जोड़ रहे हैं ताकि कोई भी टैलेंट छूटने न पाए."

महिला क्रिकेट पर डबल फोकस, ग्वालियर में दो स्टेडियम का फायदा 

महिला क्रिकेट में दर्शकों के कम क्रेज के सवाल पर सिंधिया ने माना कि जमीनी स्तर पर अभी थोड़ा काम बाकी है. उन्होंने कहा, "मैं मेंस क्रिकेट जितना ही, बल्कि उससे दोगुना फोकस वुमेंस क्रिकेट पर कर रहा हूं. मध्य प्रदेश की 3 महिला खिलाड़ी इंडिया और आईपीएल खेल रही हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है. अगले साल जब ग्वालियर में मैच होंगे, तो वहां दो स्टेडियम होने की वजह से हम वुमेंस और मेंस दोनों के मैचों को स्टेडियम के अंदर अच्छे से मैनेज कर पाएंगे, जिससे महिला क्रिकेट को और ज्यादा विजिबिलिटी और क्राउड मिलेगा."

राजनीति में एंट्री के सवाल पर क्या बोले सिंधिया? 

जब उनसे पूछा गया कि युवा वर्ग उनसे काफी जुड़ाव महसूस करता है, ऐसे में क्या जल्द ही राजनीति में उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है? इस सवाल पर मुस्कुराते हुए महाआर्यमन सिंधिया ने साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, "नहीं-नहीं, अभी बिल्कुल नहीं. अभी मेरा पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट और अपने काम पर है."

MPL 2026: अमन भदौरिया की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी और अहम विकेट ने चंबल घड़ियाल्स के लिए फ़ाइनल की जगह पक्की की
 

    follow google news