MP Election: 2018 में जिन सीटों को हारी थी BJP, पहली लिस्ट में उन्हीं पर प्रत्याशी घोषित कर चौंकाया

रवीशपाल सिंह

17 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 17 2023 12:33 PM)

MP Election: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP ) के लिए बीजेपी (MP BJP) ने अपनी जो पहली सूची (BJP First List) जारी की है, उसमें 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. आपको बता दें कि ये सभी 39 सीटें वे हैं, जिन पर बीजेपी 2018 का विधानसभा चुनाव अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस […]

mp election mp bjp mp bjp candidate list mp politics
mp election mp bjp mp bjp candidate list mp politics
Google CTA

MP Election: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP ) के लिए बीजेपी (MP BJP) ने अपनी जो पहली सूची (BJP First List) जारी की है, उसमें 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. आपको बता दें कि ये सभी 39 सीटें वे हैं, जिन पर बीजेपी 2018 का विधानसभा चुनाव अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी से हार गई थी. बीजेपी ने सबसे पहले टिकट वितरण करने के लिए उन 39 सीटों को ही चुना, जिनको बीजेपी ने 2018 में गवा दिया था. इनमें से लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. कई सीटें ऐसी भी हैं, जिन पर बीजेपी दो या उससे अधिक बार से लगातार चुनाव हारती आ रही है.

Read more!

भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है. इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को मैदान में उतारा गया है. भिंड के गोहद से लाल सिंह आर्य को टिकट दिया गया है. जबकि पिछोर सीट से प्रीतम लोधी को मैदान में उतारा गया. छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को मौका दिया गया है. सुमावली से सिंधिया समर्थक ऐंदल सिंह कंसाना को टिकट मिला है. पेटलावद से निर्मला भूरिया को उतारा गया है.

बीजेपी हार गई थी ये सीटें

इन 39 सीटों में कुछ सीटें बीजेपी 2018 में हारी थी तो कुछ सीटें इनमें से 2020 के उपचुनाव में भी हारी थी.

गोहद: लाल सिंह आर्य
छतरपुर: ललिता यादव
चित्रकूट: सुरेंद्र सिंह गहरवार
सौंसर: नाना भाऊ मोहोड़
पथरिया: लखन पटेल
सुमावली: एंदल सिंह कंसाना
राऊ: मधु वर्मा
पेटलावद: निर्मला भूरिया
शाहपुरा: ओमप्रकाश धुर्वे
कसरावद: आत्माराम पटेल
गुन्नौर: राजेश वर्मा
महेश्वर: राजकुमार मेव

लक्ष्मण सिंह की चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा को मौका

चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा को टिकट दिया गया है. इस सीट में वर्तमान में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह विधायक हैं. प्रियंका मीणा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई हैं. उनके पति IRS हैं और वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ हैं. प्रियंका मीना उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आयीं, जब उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था.

सबसे ज्यादा चौंकाया ग्वालियर-चंबल में

बीजेपी ने अपनी इस सूची में सबसे ज्यादा चौकाया है ग्वालियर-चंबल में. यहां पर सुमावली सीट से ऐंदल सिंह कंषाना, पिछोर से प्रीतम लोधी, गोहद से लाल सिंह आर्य सहित कई चौकाने वाले नाम शामिल हैं. गोहद से लाल सिंह आर्य 2018 का विधानसभा चुनाव हार गए थे. उनको एक बार फिर से मौका दिया गया है. लाल सिंह आर्य कांग्रेस के प्रत्याशी रणवीर जाटव से चुनाव हार गए थे लेकिन सिंधिया गुट के साथ रणवीर जाटव बीजेपी में आ गए थे. वे इस बार बीजेपी से गोहद से टिकट मांग रहे थे लेकिन उनको टिकट न देते हुए बीजेपी ने अपने पुराने साथी और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य पर ही भरोसा जताया.

इसी तरह सुमावली सीट से ऐंदल सिह कंषाना को टिकट दिया गया है. ऐंदल सिंह कंषाना सुमावली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 2018 में जीते थे. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा को हराया था. लेकिन सिंधिया गुट के साथ बीजेपी में आ गए और 2020 में हुए उपचुनाव में वे कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे. लेकिन बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए सुमावली सीट पर उनको उम्मीदवार घोषित किया है.

वहीं प्रीतम लोधी 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केपी सिंह से चुनाव हार गए थे लेकिन उन्होंने फाइट अच्छी दी थी. लेकिन इसके बाद प्रतीम लोधी के संबंध बीजेपी में कुछ अच्छे नहीं रहे और कई विवादों में उलझने के बाद पार्टी ने उनको निष्कासित कर दिया था लेकिन प्रीतम लोधी की ओबीसी मोर्चा की राजनीति ने उनकी न सिर्फ बीजेपी में दोबारा से वापसी करा दी बल्कि टिकट भी दिला दिया. आपको बता दें कि प्रीतम लोधी उमा भारती के करीबी रिश्तेदार और मुंहबोले भाई हैं.

ये भी पढ़ें– Big Breaking: मध्यप्रदेश चुनाव के लिए BJP ने 39 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, देखें किसको मिला टिकट