MP Government Job: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में निकली 11,000 से ज्यादा भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है.

MP Government Job
MP Government Job

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

मध्य प्रदेश के उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है जो लंबे समय से रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे थे. रेलवे विभाग ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,000 से अधिक पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच इसे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

Read more!

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 14 जून 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, डीजल मैकेनिक आदि) में ITI की डिग्री या अप्रेंटिसशिप पूरी होनी चाहिए. साथ ही, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं. 

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी. 

चयन प्रक्रिया और सैलरी (Selection Process & Salary)

बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रति माह के मूल वेतन के साथ रेलवे द्वारा देय अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा. 

कैसे करें आवेदन? (How to Apply)

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrb.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें.
  • 'Apply Online' के लिंक को चुनें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें. 

फिलहाल नोटिफिकेशन में परीक्षा शुल्क और विस्तृत एग्जाम पैटर्न की जानकारी साझा नहीं की गई है, जिसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है.

 

    follow google news