MP के सरकारी कर्मचारियों को होली का 'बम्पर' गिफ्ट! बढ़ गया महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा, जानें पूरी डिटेल

3 percent DA increase MP: MP सरकारी कर्मचारियों के लिए होली का तोहफा! महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़कर हुआ 58%. जुलाई 2025 से मिलेगा एरियर, पेंशनर्स को भी बड़ी राहत. जानें कब से लागू होगा नया DA?

NewsTak
एमपी की मोहन सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश के लाखों शासकीय सेवकों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने आज बड़वानी में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद शाम को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब राज्य के कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हो गया है. 

Read more!

केंद्र के समान मिलेगा फायदा 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के शासकीय सेवकों को अब भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा. यह बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई 2026 में होगा) से मिलना शुरू हो जाएगा. 

9 महीने के एरियर की भी घोषणा 

कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि उन्हें जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक (कुल 9 महीने) की एरियर राशि भी दी जाएगी. सरकार ने निर्णय लिया है कि एरियर की यह राशि मई 2026 से शुरू होकर 6 समान किस्तों में कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी. 

पेंशनर्स को भी मिली राहत 

सरकार ने केवल सेवारत कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स का भी ख्याल रखा है. पेंशनभोगियों को भी जनवरी और फरवरी 2026 की पेंशन में 58% महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा. 

बड़वानी कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले 

गौरतलब है कि आज दिन में 'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें किसानों के हित में कई निर्णय लिए गए. शाम होते-होते सरकार ने कर्मचारी वर्ग की झोली भी खुशियों से भर दी. मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली की बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. 

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाली भूमिका द्विवेदी के चाचा का बड़ा खुलासा, आश्रम पहुंचकर मांगी माफी

    follow google news