दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नेता जी महिला के साथ बिताने लगे अतरंग पल, CCTV में हुआ रिकॉर्ड, FIR दर्ज

न्यूज तक

23 May 2025 (अपडेटेड: May 23 2025 8:15 PM)

MP Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने के मामले में अब पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
Google CTA

MP Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन खड़ा कर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रिकॉर्ड हुए वीडियो को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

Read more!

SP ने दी जानकारी

मंदसौर SP ने जानकारी दी है कि इस मामले 296/285/35 विभन्न धाराओं  के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया है. SP का कहना है कि मामले की अभी जांच की जा रही है और छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या था मामला?

आपको बता दें कि यह मामला 13 मई की रात का है. उस रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम-जावरा के बीच पर एक कार में महिला और पुरुष एक अश्लील वीडियो सामने आया था. दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति मंदसौर का निवासी मनोहर लाल धाकड़ है और वो बीजेपी से जुड़ा बताया गया. हालांकि, बीजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके पार्टी से जुड़े होने से इनकार किया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर. 

DIG ने बताया निंदनीय कृत्य

वहीं इस मामले में रतलाम डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) मनोज सिंह ने इसे सार्वजनिक स्थान पर शर्मनाक कृत्य बताया और कहा कि पुलिस इसकी पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और भविष्य में इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे. 

यहां देखिए नेता जी का वायरल वीडियो:

ये भी पढ़ें: भोपाल के बाद इंदौर में भी हुआ हिंदू लड़की के साथ...मोहसिन खान का वीडियो हुआ वायरल, पता चली हैरान करले वाली ये कहानी