MP: प्रेमिका के संग रंगरलियां मनाते पकड़े गए 'नेती जी'....पत्नी को देख छत से कूदकर हुए फुर्र, पत्नी ने गर्लफ्रेंड को कूटा! वीडियो वायरल

न्यूज तक

08 Aug 2025 (अपडेटेड: Aug 8 2025 1:39 PM)

मध्यप्रदेश के रीवा में एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया. पत्नी को वहां देख पति तीसरी मंजिल से पाइप के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

madhya pradesh viral news
पत्नी के पति को पकड़ा किसी और महिला के साथ
Google CTA

मध्यप्रदेश के रीवा की एक सोसाइटी में देर रात एक पत्नी ने अपने पति को उसके कथित गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि दाेनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. पत्नी के आते ही शाख्स ने पेट पहनी और तीसरी मंजिल से पाइप के सहारे उतर कर फरार हो गया. इसका वीडियो अब  सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

Read more!

पकड़े गया शख्स का नाम पप्पू कन्नौजिया. वे OBC महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और साथ ही सरकारी नौकरी भी करते हैं.दावा किया जा रहा है पप्पू कन्नौजिया का काफी लंबे समय से किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद पप्पू कन्नौजिया की पत्नी लगातार अपने पति पर नजर रख रही थी.

पति को पकड़ा रंगरलियां मनाते हुए

देर रात पप्पू की पत्नी ने किसी ने बताया कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ पीएम आवास की कॉलोनी पर मौजूद है. ऐसे में पत्नी वहां पहुंची गई. यहां उसके देखा की पति को एक दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा है. दोनों आपत्तिजनक स्थिति में हैं. इसके बाद पत्नी भड़क गई और उसने बवाल काट दिया.

पाइप के सहारे नीचे उतर कर भागे नेता जी

पत्नी को हंगामा करते देख पप्पू कनौजिया फ्लैट के पीछे के रास्ते से पाइप के सहारे नीचे उतर गए और वहां से फरार हो गए. लेकिन नेताजी की कथित प्रेमिका पकड़ ली गई और फिर नेताजी की पत्नी और नेताजी की प्रेमिका में गु्थमगुत्थी शुरू हो गई. दखते ही देखते पूरा मोहल्ला जमा हो गया.

पब्लिक के बीच फंसी प्रेमिका

नेताजी पूरे सीन से ही गायब हो गए और अब नेताजी की प्रेमिका पब्लिक के बीच फंस गई. बिल्डिंग का मेन गेट बंद कर दिया गया. इसके बाद उससे पूछताछ की गई. इस बीच महिला अपनी स्कूटी से भागने की कोशिश की. लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से नेताजी की प्रेमिका को वहां से निकाला. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यहां देखें वायरल वीडियो

 
इनपुट : विजय कुमार विश्वकर्मा

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई महिला के साथ गैंगरेप, लड़के को अधमरा कर लड़की को ले गए जंगल में