MP News: बीजेपी ने की लव जेहाद पर बनी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

रवीशपाल सिंह

04 May 2023 (अपडेटेड: May 4 2023 11:08 AM)

MP News: ‘द केरल स्टोरी’ मूवी कल यानि की शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. इससे पहले यह फिल्म अपनी कहानी और दावों को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म पर लोगों की अपनी राय बनी हुई है. कोई इसे अच्छा तो कोई इसे बुरा बता रहा है, इस बीच भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच […]

MP News: BJP demands to make this film made on Love Jihad tax free
MP News: BJP demands to make this film made on Love Jihad tax free
Google CTA

MP News: ‘द केरल स्टोरी’ मूवी कल यानि की शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. इससे पहले यह फिल्म अपनी कहानी और दावों को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म पर लोगों की अपनी राय बनी हुई है. कोई इसे अच्छा तो कोई इसे बुरा बता रहा है, इस बीच भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच समेत बीजेपी नेता राहुल कोठारी ने फिल्म को मप्र में टैक्स फ्री करने की मांग की है.

Read more!

बीजेपी प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखा था. अब मप्र में फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने सीएम शिवराज सिंह को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि फिल्म लव जिहाद को लेकर एक मार्मिक संदेश देती है. द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करना एक आवश्यक कदम होगा.

राहुल ने अपने पत्र मे लिखा…

आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नित नए आयामों को विकास के साथ जोड़ते हुए स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया जा रहा हैं. आपके नेतृत्व एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से आज मध्यप्रदेश महिला सश्क्तिकरण और बेटियों के सम्मान के मामले में देश में एक अलग स्थान प्राप्त कर चुका हैं, आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति से ही मध्यप्रदेश लव जिहाद के मामलों से सुरक्षित हैं.

युवा पीढ़ी को जागरूक करने काम करेगी फिल्म
राहुल ने अपने पत्र में लिखा लव जिहाद के मामलों को लेकर फिल्म ‘‘द केरला स्टोरी’’ रिलीज हो रही हैं, यह फिल्म लव जिहाद के खतरों और इस प्रथा के शिकार होने के कारण उसके हानिकारक परिणामों के बारे में भारत भर की युवा महिलाओं एवं बालिकाओं को एक मार्मिक संदेश देती है, यह फिल्म युवा पीढ़ी खासतौर पर महिलाओं को जागरूक, सूचित और जिम्मेदारी पूर्ण निर्णय लेने पर जोर देती हैं, साथ ही विविधता के प्रति सम्मान और आपसी समझ का महत्वपूर्ण महत्व उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है जो कि युवा दिमाग की सोच को आकार देने में महत्वपूर्ण हैं.

इन मूल्यों को आगे बढ़ाने और अधिक समावेशी और सहिष्णु समाज को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म ‘‘द केरला स्टोरी’’ को टैक्स फ्री करना एक आवश्यक कदम होगा, यह फिल्म पूरे भारत में बच्चों एवं बच्चियों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक आवश्यक उपाय के रूप में माना जा सकता हैं. इसलिए आपसे  निवेदन हैं कि फिल्म ‘‘द केरला स्टोरी’’  को टैक्स फ्री करने की कृपा करें.

‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने संबंधी अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है, आएगा तो जरूर बताएंगे.

ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, बोले- ‘आपके साथ चलता फिरता हेट स्पीच का एनसाइक्लोपीडिया’