महाकुंभ में अपनी सादगी से वायरल होकर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी शादी और उसके बाद पैदा हुआ विवाद है. मोनालिसा ने केरल के एक मुस्लिम युवक फरमान से शादी कर ली है, जिसके बाद उनकी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
ADVERTISEMENT
मोनालिसा के सनसनीखेज आरोप
मोनालिसा ने हाल ही में एक वीडियो और ईमेल के जरिए निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि कुछ निर्देशकों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उनके परिवार को भड़काने का काम कर रहे हैं. मोनालिसा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए केरल सरकार से सुरक्षा की मांग की है.
सनोज मिश्रा का पलटवार: 'यह लव जिहाद है'
इन आरोपों पर सफाई देते हुए सनोज मिश्रा ने 'MP तक' से खास बातचीत में कहा कि मोनालिसा को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है. उनके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि युवक फरमान ने अपना नाम 'लकी' बताकर और खुद को फिल्म मेकर बताकर मोनालिसा को जाल में फंसाया. निर्देशक ने इस मामले में प्रतिबंधित संगठन PFI का हाथ होने की आशंका जताई है. उनका कहना है कि एक गरीब युवक के पास इतने पैसे कहां से आए कि वह बार-बार हवाई जहाज के टिकट बुक करा रहा था.
मोनालिसा के पिता का दावा है कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है, जबकि केरल में शादी के लिए उसे 18 साल का दिखाया गया है. सनोज मिश्रा ने इस मामले की मेडिकल जांच कराने की मांग की है.
परिवार के साथ खड़े हैं निर्देशक
सनोज मिश्रा ने कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से इस परिवार के संपर्क में हैं और जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, वह उनके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मोनालिसा की मां की हालत खराब है और जब उन्होंने अपनी मां से बात की, तो उन्हें अपनी मूल भाषा के बजाय हिंदी में बात करने के लिए मजबूर किया गया.
क्या है आगे की योजना?
इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद पुलिस जांच शुरू हो गई है. सनोज मिश्रा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह केरल भी जाएंगे और इस 'इंटरनेशनल एजेंडे' का पर्दाफाश करेंगे.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने की मुस्लिम युवक से शादी, अब फिल्म डायरेक्टर पर लगाए बदसलूकी के गंभी
ADVERTISEMENT


