मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को होगा मतदान

आकांक्षा ठाकुर

• 03:04 PM • 22 Oct 2026

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. 12 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी. जानिए नामांकन और चुनाव का पूरा शेड्यूल.

NewsTak
Google CTA

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. निर्वाचन आयोग के तय शेड्यूल के मुताबिक, इसी दिन शाम को वोटों की गिनती भी पूरी कर ली जाएगी.

Read more!

चुनाव का पूरा कार्यक्रम (Election Schedule)

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 अक्टूबर 2026
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख: 2 नवंबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 3 नवंबर 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख: 5 नवंबर 2026
  • मतदान की तिथि और समय: 12 नवंबर 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
  • मतगणना: 12 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे से)
  • चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2026

14 अक्टूबर को रिक्त हुई थी सीट

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने गत 14 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते मध्य प्रदेश से यह सीट खाली हुई थी. उनका कार्यकाल मूल रूप से अप्रैल 2030 तक था. अब इस उपचुनाव के जरिए चुने जाने वाले नए सदस्य का कार्यकाल भी शेष अवधि यानी अप्रैल 2030 तक रहेगा. निर्वाचन आयोग ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को 16 नवंबर तक समेटने का लक्ष्य रखा है.