rewa viral video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से 'पति, पत्नी और वो' का एक ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ रंगरलियां मना रहे वन विभाग के रेंजर साहब को उनकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद होटल से लेकर बीच सड़क तक करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ. रेंजर साहब आगे-आगे भागते दिखे और पुलिस विभाग में तैनात कॉन्स्टेबल पत्नी पीछे-पीछे दौड़ती नजर आई.
ADVERTISEMENT
फर्जी पहचान बताकर होटल में ली थी एंट्री
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा वाकया रीवा के 'होटल रॉयल इन' का है. रविवार की रात करीब 11 बजे वन विभाग के रेंजर साहब अपनी असली पहचान छिपाकर और होटल के रजिस्टर में सिर्फ अपना नाम दर्ज कराकर कमरा नंबर 206 में दाखिल हुए थे. उनके साथ एक 'मिस्ट्री गर्ल' (युवती) भी थी. रेंजर साहब को लगा था कि उनकी इस करतूत की भनक किसी को नहीं लगेगी, लेकिन सोमवार दोपहर होते-होते पासा पलट गया.
दरवाजा खुलते ही उड़ गए रेंजर साहब के होश
रेंजर साहब की कॉन्स्टेबल पत्नी को अपने पति पर काफी समय से शक था. सोमवार को जैसे ही उन्हें सटीक सूचना मिली, वह बिना वक्त गंवाए सीधे होटल रॉयल इन के कमरा नंबर 206 के बाहर जा पहुंचीं. पत्नी ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और रेंजर साहब ने गेट खोला, तो सामने पत्नी को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
कमरे के भीतर पति के साथ दूसरी लड़की को देखते ही कॉन्स्टेबल पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पत्नी चिल्लाते हुए कहती है- "पकड़ लेना इस लड़की को, छोड़ना नहीं... पुलिस बाहर है." इस दौरान रेंजर साहब लगातार अपनी उस महिला दोस्त को बचाते और उसके आगे ढाल बनते दिखाई दिए. जब पत्नी ने कड़े सवाल पूछे तो रेंजर ने उसे अपनी 'लाइफ पार्टनर' तक बता दिया, जिस पर पत्नी ने पूछा कि 'यह किसकी पत्नी है और क्या तुमने इससे शादी कर ली है?'
होटल से बीच सड़क तक दौड़े रेंजर साहब, देखने जुटी भीड़
होटल के कमरे में जब बहस हद से ज्यादा बढ़ गई, तो रेंजर साहब ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी. साहब होटल से निकलकर सड़क की तरफ भागे, तो कॉन्स्टेबल पत्नी ने बीच सड़क तक उनका पीछा किया. बीच सड़क पर चल रहे इस हाई प्रोफाइल ड्रामे को देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. करीब एक घंटे तक रीवा की सड़क पर तमाशा चलता रहा और अंत में यह मामला थाने पहुंच गया.
मामले में FIR दर्ज, होटल प्रबंधन पर भी उठ रहे सवाल
रीवा पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला (कॉन्स्टेबल पत्नी) ने थाने में आकर पति और उसकी महिला दोस्त के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है. इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन की भी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. नियमों को ताक पर रखकर होटल ने बिना किसी वैध आईडी प्रूफ के युवती को रेंजर के साथ कमरे में एंट्री दे दी थी. पुलिस अब होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है.
ADVERTISEMENT


