MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश के साथ बिजली-आंधी का अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 05:05 PM • 08 Oct 2026

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 9 अक्टूबर को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और मैहर में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है.

MP Weather
MP Weather
Google CTA

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह शांत नहीं हुआ है. 9 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और मैहर में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना जताई है. वहीं, बाकी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. 

Read more!

9 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और मैहर में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है. इन जिलों में मौसम के दौरान बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी संभावना है.

बाकी जिलों के लिए मौसम विभाग ने शुष्क मौसम का अनुमान जताया है. यानी प्रदेश के बड़े हिस्से में 9 अक्टूबर को बारिश की संभावना कम रहेगी. 

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

बारिश वाले संभावित जिलों में गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी दी है. लोगों को आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचों के आसपास भी सावधानी बरतने को कहा गया है.

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी भोपाल में 9 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे तक के पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हवा की औसत रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. 8 अक्टूबर की सुबह भोपाल में पिछले 24 घंटे का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. dwr

 मध्य प्रदेश में कहां कितना तापमान रहा?

मौसम विभाग की 8 अक्टूबर की रिपोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग शहरों के तापमान की तस्वीर भी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम न्यूनतम तापमान गिरवर, शाजापुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके बाद इंदौर में 17.7 डिग्री, भोपाल में 18 डिग्री, अमरकंटक में 18.3 डिग्री और पचमढ़ी में 18.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. dwr

वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. ग्वालियर में 23.3 डिग्री, टीकमगढ़ में 23 डिग्री, तालुन, बड़वानी में 22.7 डिग्री और सतना में 22.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. dwr

दिन में यहां सबसे ज्यादा गर्मी रही

8 अक्टूबर को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान धार में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. उज्जैन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, नर्मदापुरम में 36.8 डिग्री, गुना में 36.5 डिग्री और तालुन, बड़वानी में 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा.  इसके उलट अमरकंटक में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री, पचमढ़ी में 29.2 डिग्री, मलाजखंड में 30.3 डिग्री, करौंदी में 30.7 डिग्री और नरसिंहपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

अमरकंटक में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में अमरकंटक में 34.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा गाडरवारा में 7 मिलीमीटर, तामिया में 6 मिलीमीटर, मुलताई में 2.2 मिलीमीटर, बड़वारा में 2 मिलीमीटर, सीधी में 1.2 मिलीमीटर और तेंदूखेड़ा-नरसिंहपुर में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. रिपोर्ट के मुताबिक अनूपपुर में 44 किलोमीटर प्रति घंटे और छिंदवाड़ा में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं. बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, सीधी और अनूपपुर में गरज-चमक, बिजली और बारिश की गतिविधियां दर्ज हुईं. 

मानसून की विदाई जारी

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 अक्टूबर को महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों से वापस लौट गया है. अगले 3 से 4 दिनों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां और अनुकूल होने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से एक ट्रफ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: ''अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना गलत", सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला !