MP Weather 15 June: मौसम का मिजाज आजकल किसी के भी समझ से बाहर है. कभी एकदम से पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने लगती है तो कभी झमाझम बारिश होने लग रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 16 जून 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में मौसम का ऐसा ही कुछ मिला-जुला डबल रोल देखने को मिलने वाला है. अगर आप कल बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो छतरी और पानी की बोतल दोनों साथ रखना फायदे का सौदा रहेगा.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के आंकड़ों के हिसाब से 16 जून के दिन का सबसे ज्यादा तापमान 37°C तक जा सकता है. उमस करीब 49% रहने की उम्मीद है. जिसका सीधा मतलब है कि जब धूप निकलेगी तो थोड़ी चिपचिपी वाली गर्मी आपको परेशान कर सकती है. हालांकि राहत की बात यह है कि दिन के समय बारिश होने के पूरे 80% चांस हैं. आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कई इलाकों में अच्छी बौछारें गिर सकती हैं.
आइये जान लेते हैं किन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
भोपाल संभाग- राजधानी भोपाल, सीहोर, विदिशा और रायसेन जिलों में कल मौसम काफी मेहरबान रहने वाला है. IMD के मुताबिक भोपाल और इसके आस-पास के जिलों में कल दिन के समय हल्की बारिश होने की 30 प्रतिशत संभावना है. भोपाल में कल का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है. 16 जून को दिनभर करीब 10 मील प्रति घंटे (mph) की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे शाम के वक्त मौसम एकदम सुहाना हो जाएगा. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे सीधी कड़क धूप से राहत मिलेगी.
चंबल और ग्वालियर संभाग- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना और अशोकनगर जिलों के लिए मौसम विभाग ने खास तौर पर अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कल गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. दिन में तेज धूप और उमस के बाद अचानक मौसम करवट लेगा. दोपहर या शाम के वक्त बादलों की गड़गड़ाहट के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है और कुछ जगहों पर अच्छी बौछारें गिर सकती हैं. यहां रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि जब तेज हवाएं चलें या बिजली चमके तो बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों से दूर रहें.
महाकौशल और बुंदेलखंड- छिंदवाड़ा, पांढुरना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना जिलों में भी प्री-मानसून की अच्छी हलचल दिखने वाली है. इन जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण इन इलाकों में दोपहर के बाद घने बादल छा सकते हैं. कुछ जगहों पर तेज रफ्तार हवाओं (करीब 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
निमाड़ और मालवा अंचल: देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों में कल का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा. सुबह और दोपहर के समय हवा में नमी का स्तर 50% से अधिक रहने के कारण लोगों को उमस वाली भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37°C के आसपास महसूस होगा. हालांकि, शाम होते-होते स्थानीय सिस्टम एक्टिव होने से इन जिलों के कई हिस्सों में घने बादल छा जाएंगे और तेज हवाओं के साथ पानी गिरने से मौसम में ठंडक घुल जाएगी.
ये भी पढ़ें: 28 साल की महिला और 3 बच्चों की मां ने प्रेमी से रचाई शादी, फिर कोर्ट के निकलते ही लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट
ADVERTISEMENT


