MP Weather 26 June: एमपी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं आंधी-तूफान, जानें 26 जून को आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने सीहोर, सागर और आगर-मालवा में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. वहीं, राजधानी भोपाल और इंदौर सहित पूरे प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आएगी.

MP Weather Update
MP Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather 26 June: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए कड़कड़ाती धूप और चिपचिपी गर्मी के दिन अब लद चुके हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश में बेहद धमाकेदार एंट्री मार ली है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिन पूरे एमपी में झमाझम बारिश का दौर चलने की संभावना है.  ऐसे में अगर आप 26 जून 2026 को घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो जरा संभलकर. मौसम विभाग के प्रीडिक्शन के अनुसार कल प्रदेश के कई हिस्सों में न सिर्फ भारी बारिश होगी, बल्कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान भी चल सकता है.

Read more!

जिलेवार मौसम का पूरा हाल

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जिलों को उनकी स्थिति के हिसाब से अलग-अलग चेतावनियों (Alerts) में बांटा है. अगर आप इन जिलों में रहते हैं, तो कल सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं और मूसलाधार बारिश आपके रास्ते में बाधा बन सकती है. यहां 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली कड़कने के आसार हैं

सीहोर, आगर-मालवा और सागर इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने की संभावना है. घरों से तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो. इन जिलों में भी मानसून पूरी तरह मेहरबान है. यहां अच्छी-खासी भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, साथ ही 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में 'गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं. राजधानी भोपाल समेत मालवा और महाकौशल के एक बड़े हिस्से में कल दिनभर मौसम सुहाना रहेगा. रुक-रुक कर तेज बौछारें पड़ेंगी, बादलों की गड़गड़ाहट होगी और बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी.

बुंदेलखंड और बघेलखंड का हाल 

दतिया, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं लगातार हो रही इस बारिश के चलते पूरे मध्य प्रदेश के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है. भोपाल और इसके आस-पास के इलाकों में कल अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से पूरी तरह निजात मिल गई है.

ये भी पढ़ें: MP: पुलिस की वर्दी उतारकर अश्लील रील्स बनाना पड़ा भारी, अब हो रहा जमकर वायरल

    follow google news