मध्य प्रदेश में अब गर्मियों ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सूरज की तपिश अब इतनी बढ़ गई है कि दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, न केवल दिन बल्कि रात के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है, जिससे रातें भी गर्म होने लगी हैं.
ADVERTISEMENT
इन जिलों के लिए जारी हुआ 'येलो अलर्ट'
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में 'हीट वेव' (लू) का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार जैसे जिले शामिल हैं. मुख्य रूप से बुंदेलखंड रीजन, जबलपुर संभाग और निमाड़ के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा. रायसेन और छतरपुर जैसे जिलों में लू चलने की विशेष चेतावनी दी गई है.
खजुराहो रहा सबसे गर्म, पचमढ़ी में सबसे कम तापमान
तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो खजुराहो में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है. वहीं, सबसे कम तापमान नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी भोपाल और इसके आसपास के जिलों में भी पारा सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभागों में भी मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई है.
मई में 50 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार मध्य प्रदेश में गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वर्तमान में प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस), दो ट्रफ लाइन और एक चक्रवातीय परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय हैं. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सागर, गुना, इंदौर और भोपाल सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मई की शुरुआत में तापमान में और भारी इजाफा होगा, जिससे पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी आशंका जताई गई है.
यहां देखें वीडियो
साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे, फिर करते थे गंदा काम.. सीहोर में इस वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
ADVERTISEMENT


