MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अब मौसम ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं. अप्रैल के सुहावने दिनों के बाद अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए 'हीट वेव' (Heat Wave) का येलो अलर्ट जारी किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी जोरदार इजाफे की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को रात में भी लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग और निमाड़ अंचल में भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहेगा. येलो अलर्ट के दायरे में आने वाले प्रमुख जिले हैं:
- भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना.
- रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट.
- रतलाम, झाबुआ और धार.
- इन इलाकों में गर्म हवाओं के साथ अत्याधिक तापमान रहने की संभावना है.
क्यों बन रही है 'हीट ट्रैप' जैसी स्थिति?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश के ऊपर एक साथ चार अलग-अलग मौसम सिस्टम सक्रिय हैं. इनमें दो जेट स्ट्रीम, एक ट्रफ लाइन और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन शामिल है. इन सिस्टम्स की वजह से प्रदेश में 'हीट ट्रैप' (Heat Trap) जैसी स्थिति बन रही है, जो गर्मी को और अधिक बढ़ा रही है. अगले 24 घंटों में रात के तापमान में भी भारी उछाल देखने को मिल सकता है.
मानसून और मई को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग ने इस साल के मानसून को लेकर भी शुरुआती अपडेट दिया है. बताया गया है कि इस बार मानसून पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ धीमा रह सकता है. वहीं, मई के महीने को लेकर चेतावनी दी गई है कि गर्मी का यह येलो अलर्ट ऑरेंज या रेड अलर्ट में बदल सकता है, जिससे कई सालों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं.
हालाँकि, कुछ चुनिंदा इलाकों में गर्मी के बीच हल्की बौछारें और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
ADVERTISEMENT


