MP Weather: मध्य प्रदेश में अब छूटेंगे पसीने! मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज दिखाएगा अपने तेवर, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में अब गर्मी का असर दिखने लगा है. 1 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. अगले पांच दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म (34.8°C) रहा.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड को अलविदा कहने का वक्त आ गया है. मार्च का महीना शुरू होते ही सूरज दादा ने अपनी तपिश दिखाना शुरू कर दी है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ेगा, जिससे दिन के समय लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप कल यानी 1 मार्च को बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयारी थोड़ी पक्की रखिएगा.

Read more!

कैसा रहेगा 1 मार्च का मिजाज?

महीने की पहली तारीख को प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है. राजधानी भोपाल समेत आसपास के जिलों में आसमान से बादल नदारद रहेंगे. हालांकि, राहत की बात यह है कि 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे थोड़ी राहत महसूस होगी. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, यानी मौसम का मिजाज पूरी तरह 'धूप वाला' रहेगा.

कहीं गर्मी का टॉर्चर, तो कहीं रात में हल्की सिहरन

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एमपी के अलग-अलग जिलों में तापमान का बड़ा अंतर देखने को मिला है. जहाँ खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, वहीं मंदसौर और पचमढ़ी में अभी भी रातों में हल्की ठंड बरकरार है.

यहां पारा रहा सबसे हाई (अधिकतम तापमान):

  • खरगोन: 34.8°C (सबसे गर्म)
  • खजुराहो: 34.3°C
  • नर्मदापुरम: 34.2°C
  • खंडवा: 34.1°C
  • भोपाल (बैरसिया): 33.7°C

यहां अभी भी है ठंडक (न्यूनतम तापमान):

  • मंदसौर और पचमढ़ी: 11.8°C (सबसे ठंडे)
  • इंदौर: 12.5°C
  • कटनी (करौंदी): 12.7°C

भोपाल शहर की बात करें तो यहाँ शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4°C रहा. अनुमान है कि 1 मार्च को शहर का पारा 31°C के आसपास रहेगा, जबकि रात में तापमान 15°C तक गिर सकता है.

आगे क्या? किसानों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में गर्मी धीरे-धीरे अपना गियर बदलेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, 4 मार्च की रात से हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे सकता है, जिसका असर बाद में मध्य प्रदेश पर भी दिख सकता है.

बढ़ते तापमान को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की समय पर सिंचाई करें और कीटों के हमले पर नजर बनाए रखें ताकि पैदावार पर कोई बुरा असर न पड़े.

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाली भूमिका द्विवेदी का इस्लाम के समर्थन का Video Viral ?

    follow google news